News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Love Sex Aur Dhokha 2: वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के मौके पर टीवी की क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने ‘लव सेक्स और धोखा 2’ (Loce Sex Aur Dhokha 2) का पोस्टर रिलीज करते हुए फैंस को खास सरप्राइज दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। जाहिर है कि पहले यह फिल्म 16 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। हालांकि किसी कारण से इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया। आइए जानते हैं कि ‘लव सेक्स और धोखा 2’ सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: गोवा के इस आलीशान होटल में होगी Rakul-Jackky की शादी, मेंहदी से हनीमून तक जानें क्या है प्लान?
एकता कपूर ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘लव सेक्स और धोखा 2’ का नया मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। मोशन पोस्टर की बात करें तो इसमें एक दिल धड़क रहा है। हार्ट शेप वाले इस दिल में व्हाट्सऐप आइकन और लाइक आइकन दिखाई दे रहे हैं। साथ ही मैसेज के रिंग की आवाज आ रही है।

मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, ‘ये वैलेंटाइन डे नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए, लव सेक्स और धोखा का दरिया और डूब के जाना है।’ इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
आपको बता दें कि साल 2010 में ‘लव सेक्स और धोखा’ रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का फैसला किया। अब फैंस को ‘लव सेक्स और धोखा 2’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच नए पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।