Telugu actor NT Ramaswamy slapped by Woman: हैदराबाद में हाल ही में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जब एक महिला ने एक तेलुगु फिल्म के खलनायक पर सिनेमा हॉल में हमला कर दिया। ये सब तब हुआ जब ‘लव रेड्डी’ नाम की फिल्म थिएटर में खत्म हो गई। फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे एक्टर एनटी रामास्वामी के साथ ये हादसा तब हुआ जब वो अपने साथी कलाकारों के साथ फिल्म स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे। इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है।
महिला ने एक्टर को मारा थप्पड़
ये मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेलुगु फिल्म ‘लव रेड्डी’ के एक सीन में एनटी रामास्वामी एक महिला को पत्थर मारते हुए नजर आते हैं। फिल्म खत्म होने के बाद जब वो अपनी कास्ट के साथ सिनेमा हॉल में आए, तब एक साड़ी पहने महिला ने उन पर हमला कर दिया। उस समय मौजूद बाकी लोग इसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन महिला ने इतने में एक्टर को थप्पड़ जड़ दिए। इस पूरे मामले को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हक्के-बक्के रह गए।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे एक तरह का प्रमोशनल स्टंट मानते हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ये प्रमोशन का नया तरीका है?’ वहीं एक दूसरे ने कहा, ‘अच्छा है आंटी के हाथ में पत्थर नहीं था।’ इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इसे फिल्म का असली प्रमोशन बताते हुए मजेदार कमेंट्स किए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो को X हैंडल @gharkekalesh पर शेयर किया गया, जिसे देखकर नेटिजन्स की हंसी नहीं रुक रही। अब तक इस क्लिप को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लाइक्स किए गए हैं। लोगों का इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। महिला ने जिस तरह से एक्टर का पहले कॉलर पकड़ा, फिर उसे थप्पड़ मारा और बाद में अभिनेता को धक्का दे दिया। इंटरनेट पर इस वीडियो ने तहलका मचा दिया है। ये वाकई हैरान कर देने वाला मामला है।
यह भी पढ़ें: ‘Urfi Javed अभी भी 1000 वोटों से आगे है’, Orry के गाय लुक ने उड़ाए होश, जमकर हुए ट्रोल
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines