Love Kataria Injured: बिग बॉस के घर में लड़ाई- झगड़े इतने बढ़ गए हैं कि फैंस को भी डर लगा रहता है कि किसी दिन मामला हाथ से न निकल जाए। जबसे अरमान मलिक ने घर में हिंसा की है बाकी लोगों को भी हिम्मत मिल गई है कि वो ऐसी हरकतें करके बच सकते हैं। हाल ही में साई केतन राव और लव कटारिया के बीच भी हाथापाई होते-होते रह गई थी। वहीं, अब लव के घर में कई दुश्मन हैं। साई के बाद अदनान शेख भी लव कटारिया के दुश्मन के लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
लव कटारिया का बिगड़ा हुलिया
वहीं, बढ़ती दुश्मनी के बीच अब लव का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके बाद शो के दर्शक भी हैरान रह गए हैं। जिओ सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ देर पहले शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में वैसे तो अपकमिंग टास्क की झलक दिखाई गई है, लेकिन सबका ध्यान तो बस लव कटारिया पर ही ठहर गया। दरअसल, इस प्रोमो वीडियो में लव कटारिया का हुलिया बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर चोट आ गई है।
कैसे टूटी लव कटारिया की नाक?
वीडियो में देखा जा सकता है कि लव कटारिया की नाक टूटी हुई है। उनके नाक पर बैंडेज नजर आ रहा है। अब उन्हें ये चोट कैसे आई है इस पर सवाल उठ रहे हैं। क्या घर में फिजिकल फाइट हो गई जिसमें उन्हें इंजरी हुई है? या फिर किसी टास्क में लव का ये हाल हो गया? दर्शक बस यही जानना चाहते हैं कि लव को ये चोट आई तो आई कैसे? तो बता दें, कहा जा रहा है कि उनको ये इंजरी पूल में आई है। जैसे ही उन्हें चोट आई बिग बॉस ने उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए बुलाया और अब वो बैंडेज के साथ दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Jasmin Bhasin की ‘आंखें’ बना Natasa Stankovic का एक्स बॉयफ्रैंड, एक्ट्रेस ने प्यार भरा नोट लिख लुटाया प्यार
घरवालों को देनी होगी वक्त के चक्कर को टक्कर
दूसरी तरफ टास्क की बात करें तो अब घर में सभी कंटेस्टेंट्स को वक्त के चक्कर को टक्कर देनी है। यानी अब उन्हें एक राइड पर बिठाया जाएगा और उन्हें समय का ध्यान रखना है। हालांकि, इस बीच बाकी सभी लोग उन्हें डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश करेंगे ताकि वो समय की गिनती न कर पाएं और टास्क में हार जाएं। इस दौरान कुछ लोग टास्क की आड़ में पर्सनल ग्रज निकालते हुए दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
14 mins agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
9 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines