Love Kataria Bigg Boss OTT 3: लव कटारिया ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में पहले इस बात के ताने सुन रहे थे कि उनकी पहचान सिर्फ इतनी है कि वो एल्विश यादव के दोस्त हैं। शुरुआत में तो लव का गेम काफी ढीला और थका हुआ लग रहा है। लेकिन अब लगता है धीरे-धीरे वो रफ्तार पकड़ रहे हैं। बीते 2 दिनों में लव कटारिया के खेल में काफी सुधार आया है। उन्होंने न सिर्फ अपना बल्कि बिग बॉस का भी खेल बदल दिया है। तो चलिए जानते हैं कैसे 2 दिन में उनके गेम में बदलाव आए हैं और वो क्या हैं?
लव ने घरवालों को दिखाया आईना
सबसे पहले तो चक्की टास्क की बात करते हैं। इस टास्क के दौरान लव को बचाने के लिए जहां कुछ लोगों को चक्की चलानी थी। ऐसे में जो लोग उनके सपोर्ट में नहीं आए लव ने उन सबको बेनकाब कर दिया। एक-एक को जाकर लव कटारिया ने एहसास दिलाया कि अगर वो किसी को खुलकर नॉमिनेट नहीं कर सकते तो खुलकर बचा तो सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने खेल से दुश्मनों को भी अपनी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया।
दुश्मनों ने भी की तारीफ
जब बिग बॉस ने इस राज से पर्दा उठाया कि लव ही बाहरवाले हैं तो सभी चौंक गए। किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि लव अब तक इतनी अच्छी एक्टिंग करके खुद को कैसे बचा रहे थे। इस दौरान न सिर्फ साई केतन राव, अरमान मलिक और सना मकबूल ने लव कटारिया की तारीफों में पुल बांधे बल्कि रणवीर शौरी ने तो ये भी कह दिया कि तुम नेता नहीं अभिनेता हो। ये एक बड़ा कॉम्पलिमेंट था।
यह भी पढ़ें: ‘पैंट पहनना भूल गई’, एक्ट्रेस का वीडियो वायरल; Pyaar Ka Punchnama में नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेस
गलती के एहसास पर मांगी माफी
इसके अलावा जब वो हथकड़ी में बंधे हुए थे तो उन्हें जनता की खूब सिम्पथी भी मिली। दरअसल, जब उनके हाथ में हथकड़ी बंधी थी तो उन्हें पूरी रात ऐसे ही कटनी पड़ी। इतना ही नहीं इस दौरान उनके पास से जैसे सांप निकला वो भी लोगों को चौंका गया। ऐसा लगा जैसे एक टास्क के लिए लव ने अपनी जान की बाजी लगा दी। इसके बाद उन्हें अपनी गलती का भी एहसास हुआ और उन्होंने विशाल पांडे से माफी मांगी क्योंकि उन्होंने दोस्त को छोड़ अरमान का सपोर्ट किया था। वहीं, एक बार फिर जनता का एजेंट बनते ही लव ने नॉमिनेशन से सभी को बचा लिया और इस हफ्ते कोई भी बेघर नहीं हुआ। शायद यही कारण है कि दूसरे हफ्ते की पॉपुलैरिटी लिस्ट में लव टॉप पर हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
12 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines