Reality TV Star Threatened by Stalker: ‘डर’ हो या ‘अंजाम’ बॉलीवुड की कई फिल्में हैं, जिनमें पागल और सनकी आशिक की कहानी कई बार देखने को मिली है। फिल्मों में बहुत आम बात है, जब एक सनकी प्रेमी अपने प्यार को पाने के लिए उसका पीछा करता है और अश्लील मैसेज तक भेजता है। असल जिंदगी में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है, जहां एक फेमस स्टार कपल को एक महिला स्टॉकर ने स्टॉक किया। कथित तौर पर 100,000 से ज्यादा मैसेज भेजे और अब स्टार की गर्लफ्रेंड को गोली मारने की धमकी दी जा रही है। हम बात कर रहे हैं रियलिटी टीवी स्टार जॉय एसेक्स की जिसे काफी परेशान किया जा रहा है। ये मामला आपको नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बेबी रेनडियर’ की याद दिला देगा जिसमें एक लड़की का एक लड़के पर दिल आ जाता है और वो उसे स्टॉक करना शुरू कर देती है।
महिला ने भेजे धमकी वाले मैसेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलिटी टीवी स्टार 34 वर्षीय जॉय एसेक्स को ‘बेबी रेनडियर’ स्टाइल में परेशान किया जा रहा है। जॉय को एक महिला की तरफ से 100,000 मैसेज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं जॉय की गर्लफ्रेंड 25 वर्षी जेसी पॉट्स को जान से मारने की धमकी तब दी है। बताया जाता है कि महिला ने कथित तौर पर ऑनलाइन मैसेज भेजे हैं, जिसमें उसने जेसी को गोली से मारने की धमकी दी है। इसके अलावा उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया है। इस घटना से परेशान होकर जॉय और जेसी ने पुलिस से जांच की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Natasa-Hardik के बाद एक और ब्रेकअप, धोखे ने तोड़ दिया 5 साल का रिश्ता!
स्टार ने पुलिस से की जांच की मांग
महिला स्टॉकर से परेशान जॉय एसेक्स ने हाल ही में एक बयान में कहा कि ‘हमें पीछा करने वाले व्यक्ति की शिकायत पुलिस से करने का फैसला लेना पड़ा। हमें पहले लगातार मैसेज भेजे जा रहे थे, लेकिन अब ये धमकी भरे हो गए हैं। मैं अपने चाहने वालों से प्यार करता हूं और उनसे ऑनलाइन बात करना चाहता हूं लेकिन इसके लिए मुझे कहीं न कहीं तो ऑनलाइन आना ही होगा। मैं धमकी वाले मैसेज से परेशान हो चुका हूं इसलिए मुझे यह कदम उठाना पड़ा।’
बता दें कि महिला स्टॉकर ने जॉय एसेक्स को मैसेज भेजने के साथ ही उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर सैकड़ों नोट भी छोड़े हैं। इसमें कहा गया है कि ‘मुझे फिर से परेशान करने वाला कहो जिससे तुम्हें अपने अंदर की असुरक्षा की भावना मिलेगी।’ उधर, जॉय से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा है कि ‘जॉय अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं और ऑनलाइन माध्यम से जुड़ने में सक्षम हैं इसलिए उन्हें प्रशंसकों की ओर से मिले मैसेज प्राप्त करने की आदत है।’
लव आईलैंड से शुरू हुआ अफेयर
सूत्र ने आगे बताया कि ‘जिस तरह से मैसेज भेजे जा रहे हैं, वो धमकियों के साथ ही बेहद डरावने होते जा रहे हैं। यह चिंता का कारण बनता जा रहा है।’ गौरतलब है कि जॉय एसेक्स को असली पहचान ‘द ओनली वे इज एसेक्स’ से मिली है। इस साल गर्मियों में आईटीवी 2 डेटिंग शो लव आईलैंड में वो एक सेलिब्रिटी की तरह रहे थे और 25 वर्षीय जेसी पॉट्स के साथ पांचवें नंबर की रैंकिंग पर रहे थे। यहीं से दोनों का अफेयर शुरू हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
49 mins agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
5 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
6 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
7 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
9 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
19 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
19 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines