एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) इन दिनों कोफी चर्चा में बनी हुई है. इस मूवी का हर कोई काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हाल ही में फिल्म से एक्टर रणबीर कपूर और आलिया का पोस्टर जारी किया गया था. यह पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था. मूवी के इस पोस्टर को भरपूर सपोर्ट मिला था.
हालांकि, अब मेकर्स ने मूवी ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) से एक और नया पोस्टर जारी कर दिया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस बार मेकर्स ने एक्टर विक्की कौशल का पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनका काफी दमदार और इंटेंस लुक नजर आ रहा है.
‘लव एंड वार’ से रिलीज हुआ विक्की कौशल का पोस्टर
आपको बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वार का उनके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है. इस मूवी को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है. दरअसल, गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद डायरेक्टर की ये शानदार फिल्म हैं. इस मूवी को लेकर दर्शकों काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बता दें कि हाल ही में फिल्म लव एंड वार से रणबीर कपूर का पोस्टर जारी किया गया था. इसके बाद मूवी से एक्ट्रेस आलिया भट्ट का कैबरे गर्ल थीम वाला पोस्टर जारी किया गया था.
दरअसल, दोनों स्टार्स के फैंस उनका पोस्टर देखकर मूवी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. इसी बीच फिल्म लव एंड वार से एक और नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का काफी दमदार और इंटेंस लुक नजर आ रहा है. इस पोस्टर में विक्की कौशल काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे हैं. विक्की ने हाथ में लाइटर है और मुंह में सिगरेट रखा हुआ है. एक्टर के इस लुक को रेट्रो टच दिया गया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म ‘लव एंड वार’
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘लव एंड वार’ 21 जनवरी 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी में रणबीर – आलिया के साथ विक्की कौशल, ओरहान अवतरामानी, कृष्णा अभिषेक, सुप्रिया पाठक, रजा मुराद और मुजमिल इब्राहिम ने अहम किरदार निभाया है.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
50 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 hr ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
2 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
3 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
5 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
5 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
22 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines