हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Los Angeles की आग में तबाह हुआ मालिबू, Alanna Panday ने शेयर की फोटोज, बोलीं- एक हफ्ते पहले...

Los Angeles Wildfire, Alanna Panday: कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग की वजह से वहां के लोगों का बुरा हाल है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक आग बुझी नहीं है और चल रही तेज हवा की वजह से ये बढ़ रही है।

विज्ञापन
Los Angeles Wildfire

Los Angeles Wildfire, Alanna Panday: कैलिफोर्निया का लॉस एंजिल्स इस वक्त धधकती आग में जल रहा है। कभी लाइटों से दिवाली जैसा दिखाने वाला ये शहर अब आग में जलकर राख हो चुका है। पूरी दुनिया कुदरत के इस कहर पर रहम की दुआ कर रही है। लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग की वजह से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी तबाह हो चुकी है। कई स्टार्स के घर जलकर खाक हो गए हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैलिफोर्निया के मालिबू की उस जगह को दिखाया है, जो एक हफ्ते पहले तक लोगों को सुकून देती थी।

अलाना ने शेयर किया पोस्ट

अलाना पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अलाना ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। इस पोस्ट में अलाना ने कई फोटोज शेयर किए हैं। पहले फोटो में अलाना ने अपने बेटे रिवर के साथ फोटो शेयर की है। दूसरे फोटो में भी अलाना बेटे के साथ पोज देती नजर आ रही हैं और दोनों बेहद खुश लग रहे हैं।

बेटे के साथ की फोटो शेयर

तीसरे फोटो में अलाना ने संमदर, खाने, घर और अपनी फोटो शेयर की है। चौथे फोटो में वो बालकनी में अपने करीबियों के साथ नजर आ रही हैं। पांचवीं तस्वीर में अलाना ने अपने हैंडबैग के साथ समंदर व्यू की फोटो शेयर की है। छठवीं फोटो में उन्होंने मालिबू फार्म की फोटो शेयर की है और आखिरी फोटो में उन्होंने संमदर की फोटो लोगों के साथ शेयर की है।

विज्ञापन

आग की वजह हुई बर्बाद

इस पोस्ट को शेयर करते हुए अलाना ने इसके कैप्शन में लिखा कि यकीन नहीं होता कि हम एक हफ्ते पहले यहां थे और अब यह आग की वजह से पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। यह हमारे परिवार की फेवरेट जगह में से एक थी। यह वह पहली जगह थी जहां हम ‘रिवर’ को उसके जन्म के बाद ले गए थे। मैं कल्पना नहीं कर सकती कि वहां रहने वाले सभी लोग अभी क्या महसूस कर रहे होंगे?

अभी तक आग पर काबू नहीं

अलाना ने आगे लिखा कि इस आग में जिन लोगों ने अपने घर और बिजनेस को खो दिया है, हम उनके लिए दुआ करते हैं। अलाना के इस पोस्ट पर लोगों ने भी मालिबू के लोगों के लिए दुआएं की हैं। गौरतलब है कि इन दिनों अमेरिका के हालात ठीक नहीं हैं और वहां के लोग जंगल में लगी भयानक आग की वजह से बर्बाद हो गए हैं। हालांकि, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक ये आग बुझी नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chum Darang हुई बाहर! ये कब हुआ? Sara और Arfeen पत्रकार के सवाल पर चौंके

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola