हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Emmy विनर एक्ट्रेस का निधन, MASH से पॉपुलर हुई थीं Loretta Swit

---विज्ञापन---

Loretta Swit Passed Away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर आई है, जिससे शोक के बादल छा गए हैं। एमी अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकीं एक्ट्रेस लोटेरा स्विट का निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। क्लासिक अमेरिकन कॉमेडी शो MASH* में मेजर मार्गरेट ‘हॉट लिप्स’ हौलिहान के किरदार से पॉपुलर हुईं लोटेरा स्विट के निधन की वजह प्राकृतिक कारण मानी जा रही है।

न्यूयॉर्क में ली आखिरी सांस

एक्ट्रेस लोटेरा स्विट ने न्यूयॉर्क शहर स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली है। हालांकि उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है कि उनकी मौत का असली कारण क्या रहा है? इस दुखद खबर से उनके फैंस को गहरा आघात पहुंचा है। वह सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके काम को याद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor क्यों घिरीं विवादों में? माधुरी दीक्षित-श्रीदेवी की रील से जुड़ा कनेक्शन

---विज्ञापन---

क्यों फेमस थीं लोटेरा स्विट?

एक्ट्रेस लोटेरा स्विट ने अपने करियर में वैसे तो कई बेहतरीन शो किए हैं। इसके अलावा वह एलन एल्डा के साथ MASH में अपने किरदार को लेकर पॉपुलर हुई थीं। सबसे लंबे समय तक चलने वाले इस शो को टीवी पर 1972 से 1983 तक टेलीकास्ट किया गया था। एक फिल्म और एक उपन्यास पर बेस्ड इस शो में CBS सीरीज ने कोरियाई युद्ध के समय की एक घटना को दिखाया था। आलम ये रहा कि MASH अभी तक का सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला टीवी शो बन चुका है।

शो को मिले थे अवॉर्ड

1972-1983 तक चलने वाले शो MASH के लिए लोटेरा स्विट को दो बेस्ट को-एक्ट्रेस एमी अवॉर्ड और 10 अन्य नॉमिनेशन मिले थे। इस शो में उन्होंने मेजर मार्गरेट ‘हॉट लिप्स’ हौलिहान का किरदार प्ले किया था। वह कामुक, कठोर लेकिन कमजोर देशभक्त नर्स के किरदार में नजर आई थीं। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यही वजह है कि वह हमेशा के लिए यादगार बन गईं।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola