Lokah Vs Baaghi 4 Box Office Collection: कल्याणी प्रियदर्शन की लेटेस्ट मूवी ‘लोका चैप्टर 1-चंद्रा’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। इस मूवी ने हाल ही में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की एक्शन मूवी ‘बागी 4’ को भी पीछे छोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ चौथे दिन ही ‘लोका चैप्टर 1-चंद्रा’ के सामने एकदम फीकी पड़ गई है। वहीं ‘लोका’ मूवी की कमाई की बात करें तो इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की लेकिन अब 12 दिनों ने मूवी ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन मूवीज का नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: The Bengal Files को लगा तगड़ा झटका, मंडे टेस्ट में Baaghi 4 पास या फेल?
‘लोका चैप्टर 1-चंद्रा’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘लोका चैप्टर 1-चंद्रा’ ने 12वें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की है। इसकी ऑक्यूपेंसी 61.30% रही। सुबह के शो 43.05%, दोपहर के 59.16%, शाम के शो 70.66% और रात के शो 72.32% रहे। 12 दिनों में मूवी ने 88.25 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वीकेंड पर मूवी की कमाई में और ज्यादा उछाल देखने की उम्मीद है। मूवी में कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने पहली बार सुपरवुमन का किरदार निभाया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
‘बागी 4’ को छोड़ा पीछे
वहीं दूसरी ओर ‘लोका चैप्टर 1-चंद्रा’ ने बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की एक्शन मूवी ‘बागी 4’ को भी धूल चटा दी है। ‘बागी 4’ ने चौथे दिन 4.25 करोड़ की कमाई की है। अब तक 4 दिनों में टाइगर श्रॉफ की मूवी ने 35.50 करोड़ की कमाई की है। ‘लोका चैप्टर 1-चंद्रा’ के मुकाबले टाइगर श्रॉफ की मूवी अभी 52.75 करोड़ पीछे है। ओपनिंग डे के बाद से ही ‘बागी 4’ की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
इन मूवीज को भी चटाई धूल
‘बागी 4’ के साथ-साथ ‘लोका चैप्टर 1-चंद्रा’ ने पांच फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस लिस्ट में शाहिद कपूर की देवा, सारा अली खान की मेट्रो इन दिनों, जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट और सनी देओल की जाट शामिल है। देवा ने 12 दिनों में 32.65 करोड़, मेट्रो इन दिनों ने 44.58 करोड़, द डिप्लोमैट ने 27.5 करोड़, जाट ने 76.25 करोड़ कमाए। ये सभी मूवी ‘बागी 4’ के कलेक्शन से काफी पीछे है।
यह भी पढ़ें: टाइगर की Baaghi 4 ने बॉक्स ऑफिस पर इन 5 फिल्मों को पछाड़ा, फिर भी Lokah तक पहुंचने से दूर
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
11 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
12 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
14 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
16 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
17 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines