हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Lokah: Chapter 1 ने पहले ही दिन मचाई बॉक्स ऑफिस पर धूम, day 1 की कमाई कर गई 2.5 करोड़ पार

कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म Lokah Chapter 1 ने रिलीज के पहले ही दिन अपना जादू बिखेरना शुरू कर दिया है। इस फीमेल लीड फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ 2.5 करोड़ से ज्यादा कि कमाई कर बहुत सी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बताते हैं फिल्म कि कमाई के डिटेल्ड आंकड़े क्या रहे?

विज्ञापन

Lokah: Chapter 1: कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर Lokah: Chapter 1 Chandra ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर गजब का जलवा दिखाया। ट्रेंड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ 1 दिन में 2.6 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। खास बात यह रही कि फिल्म ने न केवल केरल में बल्कि देश भर में भी अच्छी ओपनिंग दर्ज की। मलयालम फिल्मों की बात करें तो यह आंकड़ा हाल के समय में बेहतरीन माना जा रहा है।

Lokah का डेब्यू धमाकेदार

Lokah: Chapter 1 Chandra ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। पहले दिन केवल मलयालम वर्जन में ही इसने ₹2.6 करोड़ का नेट कलेक्शन पार किया, जो इस साल की किसी भी अन्य मोलिवुड रिलीज के मुकाबले में एक दमदार शुरुआत है।

कहानी और स्टारकास्ट को मिल रही तारीफ

फिल्म Lokah: Chapter 1 में कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में नजर आई हैं और उनके प्रदर्शन की खूब सराहना हो रही है। क्रिटिक्स के मुताबिक, फिल्म का स्क्रीनप्ले, विजुअल प्रजेंटेशन और संगीत भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी? 

फिल्म की ऑक्यूपेंसी ने शाम (42.5%) से परवान चढ़ना शुरू किया और रात होते होते आंकड़ा 70% ऑक्यूपेंसी छू गया। कोची में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी देखने को मिली जहां 61% लोग फिल्म देखने जुड़े। 114 स्क्रीनिंग्स में फिल्म की 95% ऑक्यूपेंसी रही। तिरुवनंतपुरम में 41.75% ऑक्यूपेंसी, वहीं बेंगलुरु में 36% और चेन्नई में 27% ऑक्यूपेंसी रही। 


संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें