Film Stars Also Active In Politics: लोकसभा चुनाव 2024 पर आज पूरे देश की नजर है। इस बार भी कई फिल्मी सेलेब्स चुनावी मैदान में हैं। जहां कंगना रनौत और पवन सिंह की तरह कुछ नए चेहरे इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं, तो वहीं कुछ सेलेब्स पिछले कई साल से राजनीति का हिस्सा रहे हैं। खैर आज हम आपको उन फिल्म स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने जब राजनीति में कदम रखा तो शानदार जीत हासिल की। लोगों ने उम्मीद लगाई थी कि शायद ये सेलेब्स राजनीति में उतरने के बाद फिल्म लाइन छोड़ देंगे लेकिन इन सेलेब्स ने राजनीति के साथ-साथ अपना फिल्मी सफर कायम रखा। आइए देखते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं।
Ravi Kishan
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने साल 2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। पहले ये सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ थी लेकिन 2017 में उन्होंने इस सीट को छोड़ दिया था। अब गोरखपुर से रवि किशन सांसद हैं और फिल्मों में भी एक्टिव हैं। इसके अलावा एक्टर OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपना भौकाल दिखा रहे हैं।
Nirahua
भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वर्तमान समय में एक्टर फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी एक्टिव हैं। बता दें कि निरहुआ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सांसद हैं।
Hema Malini
बॉलीवुड की ड्री गर्ल हेमा मालिनी भी राजनीति का पुराना चेहरा रही हैं। एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हैं और इस बार भी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की ओर से मथुरा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्मों में भी कुछ हद तक एक्टिव हैं।
यह भी पढ़ें: OTT का भी किंग है ये BJP का सांसद, 5 वेब सीरीज बताती हैं ‘मामला लीगल Hai’
Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कई साल पहले राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने साल 1984 में इलाहाबाद से चुनावी ताल ठोकी थी। लोकसभा चुनाव में बिग बी को जीत भी हासिल हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने राजनीति से अपने कदम पीछे वापस ले लिए। फिलहाल दिग्गज अभिनेता फिल्मों में आगे चल रहे हैं।
Dharmendra
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी राजनीति में कदम रख चुके हैं। एक्टर ने साल 2004 में राजस्थान के बीकानेर शहर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और शानदार जीत हासिल की थी। बाद में धर्मेंद्र ने राजनीति को अलविदा कह दिया और फिल्मी सफर को जारी रखा।
Sunny Deol
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने 2019 के चुनाव में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। एक्टर ने पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और सांसद बने थे। एक्टर फिल्मों में पूरी तरह से एक्टिव हैं लेकिन पिछले साल उन्होंने ऐलान किया था कि 2024 का चुनाव एक्टर नहीं लड़ेंगे।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
57 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines