Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती आज मंगलवार को सबुह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। राजनीति के मैदान में फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स मैदान में उतरे हैं। इस बार कुछ नए चेहरे भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए राजनीति के मैदान में उतरे हैं, जिनमें कंगना रनौत और पवन सिंह जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। इसके अलावा लिस्ट में पुराने चेहरों की बात करें तो हेमा मालिनी, रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ और शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई स्टार्स मैदान में हैं। आइए जानते हैं कि अब तक के आए रुझानों के मुताबिक किस स्टार को बढ़त मिली है और कौन सा स्टार्स अपने चुनावी क्षेत्र में पीछे चल रहा है। आइए डालते हैं लिस्ट पर पूरी नजर…
Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से मैदान में हैं। एक्ट्रेस भाजपा के टिकट से राजनीति के मैदान में किस्मत आजमाने उतरी हैं। वहीं उन्हें टक्कर देने मैदान में कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह मैदान में हैं। हालांकि अब तक आए रुझानों में कंगना आगे चल रही हैं।
Pawan Singh
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें टक्कर देने के लिए मैदान में NDA से उपेंद्र कुशवाह मैदान में हैं। फिलहाल एक्टर फिलहाल पीछे चल रहे हैं।
Arun Govil
टीवी के राम यानी अरुण गोविल इस बार उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं। इस सीट से उन्हें भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। उनकी टक्कर समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा से चल रही है। फिलहाल अरुण गोविल आगे चल रहे हैं।
Manoj Tiwari
भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी भी भाजपा के टिकट पर उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से मैदान में हैं। उनकी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार से है। फिलहाल मनोज तिवार, कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं।
यह भी पढें: चुनाव जीतकर भी फिल्म इंडस्ट्री में इन सेलेब्स का जलवा कायम, एक ने OTT पर किया कब्जा
Ravi Kishan
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन कभी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ रही गोरखपुर सीट से मैदान में हैं। वहीं सपा की सीट से काजल निषाद उन्हें टक्कर देने उतरी हैं। हालांकि रवि किशन रुझान में आगे चल रहे हैं।
Dinesh Lal Yadav Aka Nirahua
भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ सीट से भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। फिलहाल एक्टर यहां से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि निरहुआ ने 2019 का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उन्हें हार मिली थी।
Hema Malini
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से मैदान में हैं। लंबे समय से यहां की सांसद रहीं हेमा मालिनी आगे चल रही हैं।
संबंधित खबरें
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
22 mins agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
3 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
4 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
4 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
6 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
7 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
8 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
9 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
9 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines