Smriti Irani Trolled After Defeat: टीवी की तुलसी वीरानी पॉलिटिक्स में ऐसी उतरीं कि वो अब वहीं की होकर रह गईं। स्मृति ईरानी लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी से उतरी थीं। लेकिन अपनी बेहतरीन कोशिश के बावजूद वो इस बार वोट हासिल करने में नाकामयाब रहीं। चुनाव के नतीजों में स्मृति की हार वाकई चौंकाने वाली है। उन्होंने अमेठी में रोड बनवाने से लेकर मेडिकल कॉलेज खड़े करने तक विकास के सभी कार्य किए थे, जिसके अक्सर नेता सिर्फ वादे ही करते हैं। इतना कुछ करने के बावजूद स्मृति ईरानी वोटों की भारी कमी की वजह से हार गई हैं।
स्मृति ईरानी का हार पर छलका दर्द
अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी इस हार को खुशी-खुशी कबूल भी कर लिया है। एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं स्मृति ईरानी ने एक पोस्ट शेयर कर देश को बताया है कि इस बार भले ही वो अमेठी से हार गई हों लेकिन उनका जोश अभी भी कम नहीं हुआ है। स्मृति ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जिंदगी ऐसी ही होती है। मेरा एक दशक तो एक गांव से दूसरे गांव भटकते हुए, लोगों की जिंदगियां सवारते हुए, उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को बढ़ाते हुए, रोड, नालियां, बाईपास, मेडिकल कॉलेज और बहुत कुछ पर काम करते हुए बीत गया।
जोश फिर भी नहीं हुआ कम
स्मृति ने आभार जताते हुए ये भी कहा कि जो भी हार और जीत में उनके साथ खड़े रहे, वो उनकी हमेशा शुक्रगुजार रहेंगी। इसके अलावा स्मृति ने जीत का जश्न मानाने वालों को बधाई भी दी और इस सवाल का भी जवाब दे दिया कि अगर अभी भी कोई उनसे पूछता है कि जोश कैसा है? तो उनका जवाब यही होगा हाई सर। स्मृति जीत के बाद भी पॉजिटिव बने रहने की कोशिश कर रही हैं लेकिन उनकी हार पर आम जनता मजे लेती दिख रही है। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। हार के बाद उनके इस पहले पोस्ट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Arun Govil की जीत के क्या हैं 5 कारण? मतदान के बाद क्यों लोगों को देनी पड़ी थी सफाई
स्मृति ईरानी की हार से जनता में जश्न
लेकिन जब स्मृति लोगों को अपनी हार का जश्न मानते हुए देखेंगी तो उनका दिल हार से भी ज्यादा टूटने वाला है। उनके इस पोस्ट पर लोग स्मृति को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने हंसते हुए लिखा है, ‘आप तुलसी ही ठीक थीं।’ एक यूजर बोले, ‘मैम बुरा मत मानिएगा पर आप यही डिजर्व करती थीं।’ एक शख्स ने लिखा, ‘आपकी हार का एकमात्र कारण अहंकार है।’ एक ने सलाह दी, ‘अब आप अपने लिए पप्पू डांस करें!’ एक बोला, ‘बधाई हो…अमेठी से हारने के लिए।’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘पता नहीं क्यों मुझे हंसी आ रही है।’ कोई बोला, ‘अमेठी से दूर रहो।’ एक कमेंट आया, ‘राहुल गांधी का एक सिपाही ही काफी है मोहतरमा।’ तो किसी ने उनकी हार को सेटिस्फाइंग बताया है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
14 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
16 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
17 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
19 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
20 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
21 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines