Pawan Singh: देश में चुनावी माहौल है, ऐसे में माहौल का गर्म होना भी लाजिमी है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी चुनावी मैदान में हैं। दरअसल, पवन सिंह को पहले बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना चुनावी उम्मीदवार बनाया था, लेकिन सिंगर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इसके बाद पवन सिंह ने बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। अब जब पवन सिंह चुनावी मैदान में है, तो उनका प्रचार-प्रसार करना भी बनता है। बता दें कि कुछ दिनों पहले पवन को लेकर खबरें थी कि उनका उनकी पत्नी से तलाक हो गया है, लेकिन ऐसा अब नहीं है। जी हां, चुनावी प्रचार में ज्योति अपने पति को सपोर्ट करती नजर आई।
इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे खुद ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह बेहद जोश के साथ अपना प्रचार कर रहे हैं। वीडियो में ज्योति, पवन सिंह और उनकी मां भी नजर आ रही है। ये वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने लगाए कयास
एक यूजर ने लिखा कि ज्योति भाभी जिंदाबाद। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों साथ हैं, हमारे लिए यही बड़ी बात है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ज्योति भाभी जीत पक्की है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपकी जीत पक्की है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि जबसे पवन सिंह और ज्योति के अलग होने की खबरें आई तो फैंस मायूस हो गए थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये महज अफवाहें ही थी।
पहले भी सामने आया था वीडियो
बता दें कि इससे पहले भी ज्योति ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पवन सिंह एक नई कार खरीदते नजर आए थे। हालांकि वीडियो को लेकर ये साफ नहीं था कि वो पुराना है या तभी का, लेकिन इस वीडियो को देखकर भी यूजर्स का यही कहना था। अब दोनों के बीच क्या चल रहा है, ये तो खुद पवन और ज्योति ही जाने, लेकिन चुनावी प्रचार में ज्योति को पति संग देखकर तो यूजर्स यही कयास लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor-Saif Ali Khan ने सड़क के बीचों-बीच किया लिक-लॉक, वीडियो वायरल
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines