Lok Sabha Election 2024 Celebrity Winners: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इस बार चुनावी मैदान में कई सितारे उतरे हैं। लोकसभा इलेक्शन में इस बार एक्टर्स का जलवा खूब देखने को मिला। इनकी पॉपुलैरिटी अब उन्हें उनकी जीत के पास ले जा रही है। आज वोटों की गिनती में तो ये ही देखने को मिल रहा है कि देश की जनता सेलिब्रिटीज को सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि राजनीति में भी देखना चाहती है। तो चलिए देखते हैं वो 8 सितारें कौन हैं जो इस बार जीत हासिल कर अपनी किस्मत चमकाने वाले हैं।
कंगना रनौत
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से उतरी हैं। एक्ट्रेस जबसे भाजपा में शामिल हुई हैं वो लगातार अपना जलवा दिखा रही हैं। उनकी फिल्में तो फ्लॉप हो रही हैं लेकिन उनका पॉलिटिकल करियर हिट होता नजर आ रहा है। अभी तक सामने आ रहे वोटों के आंकड़ों को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस बार मंडी की सीट तो कंगना के हाथ ही आने वाली है। उन्होंने सभी को मंडी में धूल चटा दी है।
रवि किशन
रवि किशन (Ravi Kishan) भोजपुरी के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी पॉपुलैरिटी हिंदी सिनेमा में भी देखने को मिलती है। एक्टर न सिर्फ हिंदी फिल्मों बल्कि ओटीटी पर भी पसंद किए जाते हैं। लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है जैसे लोगों ने रवि किशन को राजनीति में भी अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुन लिया है। एक्टर गोरखपुर सीट से जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अरुण गोविल
‘रामायण’ के राम यानी एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) भी इस बार भाजपा में शामिल हुए और साथ ही लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से मैदान में उतर गए। भाजपा ने अरुण गोविल को मेरठ सीट का उम्मीदवार बनाकर एकदम सही चाल चली है। एक्टर समाजवादी पार्टी को टक्कर देकर आगे निकल आए हैं। वो गिनती में सबसे आगे चल रहे हैं।
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भोजपुरी सिनेमा की शान हैं। पिछले कुछ साल से वो न सिर्फ पर्दे पर फैंस का ख्याल रख रहे हैं बल्कि राजनीती में उतरकर देश के उद्धार के लिए भी काम कर रहे हैं। इस बार एक्टर भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर पूर्व दिल्ली सीट के लिए लड़ रहे हैं। उनकी पॉपुलैरिटी और उनका काम अब उन्हें इस चुनाव में जीत का मुंह दिखा ही देगा।
शत्रुघन सिन्हा
शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने न सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों से लोगों को खामोश किया है बल्कि उन्होंने राजनीति के मैदान में उतरकर भी विपक्षी दल की बोलती बंद कर दी। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में तृणमूल के शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर सबसे आगे दिख रहे हैं। उनकी जीत इस बार पक्की है।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut को मिली इन 5 बयानों से जीत, Rahul Gandhi तक को नहीं बख्शा
हेमा मालिनी
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) तीसरी बार चुनाव में जीत के करीब दिख रही हैं। एक्ट्रेस मथुरा सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं और वहां उनकी पकड़ इतनी मजबूत है कि इस बार भी उनकी जीत तय है। एक्ट्रेस की तीसरी जीत से उनका पोलिटिकल करियर फिर चमकने वाला है।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 hr agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
4 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines