Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती लगातार चल रही है। अब तक आए रुझानों की मानें तो NDA और INDIA गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। खैर कुछ घंटे बाद पता चल जाएगा कि देश में किसकी सरकार आने वाली है। आज हम आपको उन फिल्मी स्टार्स के बारें में बताएंगे जिन्हें ‘बाजीगर’ कहना गलत नहीं होगा क्योंकि ये इंडस्ट्री के वो स्टार्स हैं, जिन्होंने जब राजनीति में एंट्री तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा अपनी किस्मत को आजमाने चुनावी मैदान में उतरे। आइए इन स्टार्स पर डालते हैं एक नजर…
Manoj Tiwari
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी एक्टर होने के साथ-साथ दिल्ली से सांसद हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी एक्टर उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। क्या आपको पता है कि मनोज तिवारी अपना पहला लोकसभा चुनाव हार गए थे? ऐसे में उन्हें बाजीगर कहना गलत नहीं होगा।
Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’
भोजपुरी फिल्मों और गानों में छा चुके एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में एक्टर को करारी हार मिली थी। उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तगड़ी शिकस्त दी थी।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut से Pawan Singh तक, फिल्मी सितारों में कौन आगे कौन पीछे?
Ravi Kishan
भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके सुपरस्टार और सांसद रवि किशन उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि एक्टर अपना पहला लोकसभा चुनाव हार गए थे। रवि किशन ने पहला चुनाव कांग्रेस की सीट से लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
Shatrughan Sinha
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपना पहला उपचुनाव हार गए थे हालांकि बाद में उन्होंने भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की लेकिन बाद में एक्टर TMC में शामिल हो गए।
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
53 mins agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
7 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines