क्या शिवांगी जोशी पर आया हर्षद चोपड़ा का दिल? अपूर्वा संग बातचीत में खुला 'प्यार का राज'

Shivangi Joshi Harshad Chopra Relationship: शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा टीवी के सुपरस्टार्स हैं. हाल ही में ये दोनों नेटफ्लिक्स शो लॉकअप 2 में साथ नजर आ रहे हैं. हर्षद शिवांगी को लेकर काफी केयरिंग नजर आते हैं, जिसकी वजह से दर्शकों को लगता है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं.

shivangi joshi harshad chopra relationship

shivangi joshi harshad chopra relationship

Shivangi Joshi Boyfriend Rumors: शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बीच लोगों को रोमांटिक लव एंगल समझ आ रहा है. हाल ही में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट आई अूपर्वा के बयान ने लोगों के बीच यह कन्फ्यूजन पैदा कर दिया, जिसमें दर्शकों को लग रहा है कि शिवांगी और हर्षद के बीच कुछ रोमांटिक चल रहा है. लेकिन शिवांगी के इस रीप्लाई ने सबकुछ बदल दिया. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

अपूर्वा मुखीजा ने बताया बाहर का सच

शो के एक एपिसोड में अपूर्वा मुखीजा ने शिवांगी जोशी को बाहर का फीडबैक देते हुए कहा, “हर्षद तुम्हारे प्यार में हैं. भले ही तुम्हारी तरफ से कुछ न हो, लेकिन उनके दिल में तुम्हारे लिए भावनाएं साफ दिखती हैं. शिवांगी अपूर्वा को इस बयान को सुनकर हैरान रह गई.

विज्ञापन

शिवांगी जोशी का रीप्लाई

शिवांगी ने जैसे ही अपूर्वा की बात सुनी तो वे हैरान रह गईं. उन्होंने अपूर्वा की बात को काटते हुए कहा कि हर्षद के साथ ऐसा कुछ नहीं है, बस वे एकदूसरे के पक्के दोस्त हैं. शिवांगी और हर्षद इस गेम में एक दूसरे को काफी सपोर्ट कर रहे हैं. इनकी बॉन्डिंग देखकर इनके रिलेशनशिप से जुड़े रूमर्स बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

हर्षद चोपड़ा का फूटा गुस्सा

शो की को-कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा द्वारा लगातार दोनों को “लव बर्ड्स” कहकर चिढ़ाने और पीठ पीछे व्यक्तिगत टिप्पणियां करने पर हर्षद चोपड़ा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. आधी रात को हुई एक तीखी बहस के दौरान जब राम कपूर ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि “इनका भाई-बहन का रिश्ता है”, तो हर्षद ने उसका पूरा समर्थन किया. हर्षद चोपड़ा ने चिल्लाते हुए शिल्पा शिंदे से कहा, “जैसे मैं अपनी बहन से प्यार करता हूं, अपनी मम्मी और पापा से प्यार करता हूं, वैसा ही पवित्र स्नेह और फिक्र मैं शिवांगी के लिए रखता हूं। कभी कुछ गलत करते देखा है?”

इमेज खराब होने की चिंता

हर्षद ने कहा कि वह इस उम्र में शायद ही कभी शादी करें, लेकिन शिवांगी अभी युवा हैं और उनकी शादी की उम्र है. ऐसी झूठी अफवाहें नेशनल टेलीविजन पर उड़ाकर शिवांगी की इमेज को खराब करना बेहद गलत है. उन्होंने यह भी बताया कि शिवांगी की मां उन पर पूरा भरोसा करती हैं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ