Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में आए दिन बड़े-बड़े ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला. ‘लॉक अप 2’ से स्ट्रॉन्ग प्लेयर का पत्ता साफ हो गया है. वहीं अपकमिंग एपिसोड में ऑडियंस को डबल ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. शो में एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की री-एंट्री होने जा रही है. पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी होने के बाद ‘लॉक अप 2’ के कंटेस्टेंट्स का पूरा गेम पलटने वाला है. चलिए आपको भी बताते हैं कौन-कौन शो में वापसी करने जा रहा है.
शो में हुआ शॉकिंग एविक्शन
‘लॉक अप 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला. हर्षद चोपड़ा इस हफ्ते शो से आउट हो गए हैं. इस एविक्शन ने उनके फैंस के साथ-साथ शो के कंटेस्टेंट्स को भी शॉक्ड कर दिया. शो के कंटेस्टेंट्स को सूफी मोतीवाला और हर्षद चोपड़ा में किसी एक को एलिमिनेट करना था. वहीं हर्षद चोपड़ा को ज्यादा वोट्स मिली और हर्षद शो से बाहर हो गए. वहीं अब मेकर्स कंटेस्टेंट्स के साथ एक नया दांव खेलने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: 24 साल पुरानी वो फिल्म, जिसकी कहानी से ज्यादा हिट हैं गाने; बॉबी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी ने जीता था दिल
इन 2 कंटेस्टेंट्स की होगी री-एंट्री
शो के अपकमिंग एपिसोड में डबल ट्विस्ट देखने को मिलेगा. दरअसल हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत शो में फिर से वापसी करने जा रहे हैं. लेकिन शो में वापसी करने के लिए इन दोनों कंटेस्टेंट्स को शो में बचे कंटेस्टेंट्स में से किन्हीं 2 को चुनना है और उनके साथ गेम चैलेंज करना है. रिपोर्ट्स के अनुसार योगेश और हर्षद धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला को चुनेंगे. वहीं इन कंटेस्टेंट्स के बीच गेम देखने को मिलेगा, जिसके बाद हर्षद और योगेश सूफी और धीरज को हराकर शो में वापसी कर लेंगे. हालांकि ये अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: विक्रांत मैसी ने इन 5 फिल्मों से जीता दिल, एक की वजह से मिला नेशनल अवॉर्ड; क्या आपने देखीं?
शो से एविक्ट होंगे ये 2 कंटेस्टेंट्स
वहीं हर्षद और योगेश के शो में वापसी करने के बाद सूफी मोतीवाला और धीरज धूपर शो से एविक्ट हो जाएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि हर्षद और योगेश की वापसी के बाद शो का गेम पलटता है या नहीं. बता दें लेटेस्ट एपिसोड में हिना खान और उर्फी जावेद शो में जनता की आवाज बनकर आईं और इन दोनों सितारों ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई और उन्हें आईना दिखाया.
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 hr ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
4 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
15 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
16 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
18 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines