हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Alliance में छिड़ा Lock Upp 2 की श्रेया कालरा का जिक्र, कुशाल टंडन ने एक्ट्रेस के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी!

Kushal Tandon on Shreya Kalra: ‘लॉक अप 2’ और ‘अलायंस’ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. फैंस दोनों ही शोज को काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं श्रेया कालरा का जिक्र ‘अलायंस’ में छिड़ा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

Kushal Tandon on Shreya Kalra: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ और प्राइम वीडियो का शो ‘अलायंस’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. दोनों शोज में कंटेस्टेंट्स के सीक्रेट्स रिवील होते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में श्रेया कालरा का जिक्र ‘अलायंस’ में छिड़ा. दरअसल श्रेया कालरा ने कुशाल टंडन पर फर्ल्टिंग के आरोप लगाए थे. वहीं अब कुशाल टंडन ने ‘अलायंस’ में इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही ये भी बताया श्रेया कालरा से उनकी क्या बात हुई थी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

श्रेया कालरा ने लगाए कुशाल टंडन पर आरोप

‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा कुशाल टंडन के बारे में एक सीक्रेट रिवील करती दिखाई देती हैं. दरअसल कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की डेटिंग रूमर्स काफी वायरल हुई थीं. हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें सामने आईं. वहीं इसके बाद श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी को ‘लॉक अप 2’ में साथ देखा गया. इस दौरान श्रेया ने शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के ब्रेकअप पर बातें कीं और ये भी बताया कि कुशाल सोशल मीडिया पर उनके साथ भी फर्ल्ट कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Jana Nayagan की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 7वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार; जानें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन

‘अलायंस’ में श्रेया कालरा का छिड़ा जिक्र

वहीं अब ‘अलायंस’ में वाइल्ड कार्ड बनकर आईं कशिश कपूर ने कुशाल टंडन से श्रेया कालरा का जिक्र छेड़ दिया. कशिश ने कुशाल को कहा कि श्रेया ने कुशाल पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर मैसेज किए थे और श्रेया के साथ फर्ल्ट किया था, जिसके बाद शिवांगी के साथ कुशाल टंडन का ब्रेकअप हो गया. वहीं अब कुशाल टंडन ने भी इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी. कुशाल ने कहा कि श्रेया ने पहले मुझे मैसेज किया था और मैंने उसके साथ कोई फर्ल्ट नहीं किया.

यह भी पढ़ें: Ramayana Trailer Out: ‘रामायण’ का ट्रेलर देख क्या बोली ऑडियंस? रणबीर कपूर और यश के लुक पर फिदा हुए फैंस!

विज्ञापन

क्या बोले कुशाल टंडन?

कुशाल ने आगे कहा कि वो हमारे शो के प्रोमो शूट के लिए आई थीं. इसके बाद उन्होंने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और मैंने भी उन्हें सलाह दी कि तुम एक अच्छी एक्ट्रेस हो और तुम प्रोमो शूट करने की बजाय किसी अच्छे शो के ऑडिशन देने चाहिए. श्रेया ने बढ़ा-चढ़ाकर बातें बताई हैं. वहीं कुशाल ने ये भी कहा कि मैं किसी लड़की को डायेक्ट मैसेज कभी नहीं करता मैं बस विदेशी मॉडल्स को अप्रोच करता हूं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola