Lisa Ray: मॉडल और एक्ट्रेस लीजा रे (Lisa Ray) को कौन नहीं जानता। अपनी खूबसूरती के दम पर उन्होंने काफी बड़ा मुकाम हासिल किया लेकिन कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के चलते उन्हें इंडस्ट्री से ब्रेक लेना पड़ा। अब एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग के दिन को याद करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
आफरीन-आफरीन से मिला था फेम (Lisa Ray)
दरअसल आफरीन-आफरीन फेम एक्ट्रेस लीजा रे ने नुसरत फतेह अली खान का 90 के दशक का बेहद पॉपुलर सॉन्ग शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है। बता दें कि इस गाने में लीजा रे ने लीड रोल प्ले किया था। लीजा रे ने अपने नोट में लिखा कि वो जब भी ये गाना सुनती हैं तो अंदर ही अंदर रो पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि जिस गाने से उन्हे इतनी पहचान मिली उसे सुनते हुए वो बहुत ही असहज महसूस करती हैं।
इंस्टाग्राम पर किया शेयर किया नोट
अभिनेत्री-मॉडल लीजा रे का कहना है कि हर बार जब उनका लोकप्रिय गीत ‘आफरीन आफरीन’ बजाया जाता है तो वह ‘अंदर ही अंदर’ रो पड़ती हैं और वह उस वीडियो का जश्न मनाने में असहज महसूस करती हैं जिससे उनकी पहचान मजबूत हुई थी।
16 साल की उम्र से कर रही हैं मॉडलिंग
बता दें कि नुसरत फतेह अली खान का भारत में पहला म्यूजिक वीडियो ‘आफरीन-आफरीन’ जब रिलीज हुआ तो इस गाने ने धमाल मचा दिया था। साथ ही इसमें नजर आने वाली एक्ट्रेस लीजा रे रातों-रात सबकी निगाह में बस गईं थी। इस गाने से उन्हें इतनी पॉपुलारिटी मिली जिसकी उम्मीद खुद एक्ट्रेस को नहीं थी। इसके बाद ही एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। लीजा रे ने अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में की थी। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की उसके बाद कई कमर्शियल एड में काम भी किया लेकिन असली पहचान उन्हें आफरीन-आफरीन गाने से ही मिली।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
19 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
57 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
2 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines