Lisa Ray Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में हर कलाकार की अपनी एक अलग कहानी होती है। कुछ सितारों की रियल लाइफ भी रील के जैसी ही लगती है। आज हम आपको सिनेमा जगत की उस हसीना के बारे में बताएंगे, जिसने न सिर्फ कैंसर को मात देकर अपना जिंदगी वापस ली, बल्कि भारत में उनकी वजह से खूब बवाल भी हुआ था।
लीसा रे का बर्थडे
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री लीसा रे की। जी हां, वही लीसा रे जिनकी अदाओं के आज भी लोग दीवाने हैं। आज यानी 4 अप्रैल को अभिनेत्री का जन्मदिन है। भई अब इतना खास मौका है तो एक्ट्रेस से जुड़े कुछ किस्सों पर बात होनी तो बनती है। आइए आपको बताते हैं…
Kill Kill Faster Faster को लेकर चर्चा में रहीं
लीसा रे उन एक्ट्रेस में से हैं, जिनकी आज दुनिया दीवानी है। हमेशा अपने काम से लोगों का दिल जीतने वाली लीसा रे का सुर्खियों से पुराना नाता है। जी हां, साल 2009 में Kill Kill Faster Faster में लीसा रे ने एडल्ट और हॉट सीन दिए थे। इस फिल्म ने लोगों का ध्यान खींचा था। फिल्म की कहानी थी एक पूर्व ड्रग एडिक्ट और हत्यारे की लाइफ पर आधारित थी।
स्विमसूट भी लेकर आया सुर्खियों में
इतना ही नहीं बल्कि बॉम्बे डाइंग के लिए लीसा रे ने एक फोटोशूट दिया था, जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर का स्विमसूट पहना था। जैसे ही एक्ट्रेस का ये फोटोशूट सामने आया, तो इसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और लीसे रे खूब चर्चा में रहीं। लीसा के चर्चा में रहने का सिलसिला यही खत्म नहीं हुआ। जी हां, जब अभिनेत्री फिल्म ‘वॉटर’ में नजर आई थी, तो भारत में तो बवाल ही मच गया था।
फिल्म की कहानी बनी वजह
दरअसल, इस फिल्म की कहानी लोगों का रास नहीं आई और फिल्म को लेकर भारत में हंगामा मच गया। लोगों का कहना था कि इस फिल्म में हिंदु धर्म को अपमानित किया गया है और भारत की छवि को भी खराब करने की कोशिश की गई है। फिल्म के शुरू होने से पहले ही सेट पर खूब तोड़फोड़ भी की गई। भारतीय विधवा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को लेकर खूब हंगामा हुआ था।
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai के पास विदेश में है करोड़ों की प्रॉपर्टी! दुबई में आलीशान घर की मालकिन हैं ‘बच्चन बहू’!
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines