Lisa Haydon Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म में कुछ समय के लिए ही सही लेकिन एक एक्ट्रेस का कैमियो था, जिसने अपने किरदार से उस फिल्म में एक जगह बना ली थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं लीजा हेडन की जिन्होंने इस फिल्म में विजयलक्ष्मी का किरदार प्ले किया था। आज लीजा हेडन का जन्मदिन है और वह 39 साल की हो चुकी हैं। वैसे तो लीजा की खूबसूरती से उनकी उम्र का पता लगाना बेहद मुश्किल है। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह तीन बच्चों की मां हैं। आइए जानते हैं कि फिल्मों से दूर अब एक्ट्रेस कहां हैं?
2010 में किया था बॉलीवुड डेब्यू
लीजा हेडन ने बॉलीवुड में साल 2010 में सोनम कपूर की फिल्म ‘आयशा’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें द शौकीन्स, ऐ दिल है मुश्किल, रास्कल्स और हाउसफुल 3 समेत करीब 8 फिल्मों में देखा गया। वैसे तो अपने फिल्मी करियर में लीजा हेडन ने सपोर्टिंग किरदार ही प्ले किए हैं लेकिन अपनी एक्टिंग से उन्होंने हमेशा फैंस का दिल जीता।
यह भी पढ़ें: जब नताशा को भूल इस एक्ट्रेस के प्यार में दीवाने हो गए वरुण धवन, बेहद दिलचस्प है किस्सा
विजय माल्या की रह चुकीं कैलेंडर गर्ल
लीजा हेडन ने इंडिया में ऐड के जरिए अपनी पहचान बनानी शुरू की थी। उन्हें हुंडई i20 कार के एक ऐड में देखा गया था। इससे पहले वह विदेश में स्ट्रेच मार्क क्रीम की ब्रांड एंबेसडर थीं। आपको बता दें कि लीजा हेडन साल 2011 में विजय माल्या की कैलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं। उन्होंने किंगफिशर कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवाया था।
फिल्मों से बना ली दूरी
लीजा हेडन ने साल 2016 में अपने बॉयफ्रेंड डीनो लालवानी से शादी कर ली थी। डीनो बिनाटोन के सीईओ हैं। दोनों ने थाईलैंड के अमनपुरी बीच रिजॉर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी के एक साल के अंदर ही लीजा हेडन ने 2017 में अपने पहले बेटे जैक का वेलकम किया। इसके बाद 2020 और 2021 में उन्होंने बेटे लियो और बेटी का वेलकम किया। तीन बच्चों की मां बनने के बाद लीजा हेडन ने फिल्मों से दूरी बना ली है। वह अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए लीजा हेडन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
5 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
6 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
11 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
13 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines