Light Man Died During Shooting: फिल्म इंडस्ट्री से हर दिन बुरी खबर आ रही हैं, जिससे लोगों का दिल टूट रहा है। पिछले दिन एशियन सिनेमा की मां कही जाने वालीं अरुणा सचदेव का निधन हो गया था। अब कन्नड़ फिल्म ‘मनाडा कडालु’ के सेट पर एक दर्दनाक हादसा होने की खबर आई है। फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। इस हादसे से शूटिंग मातम में बदल गई और सेट पर हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि ये दुखद घटना उस वक्त हुई जब लाइट मैन मोहन कुमार 30 फीट ऊंचाई पर था। अचानक वहां से गिरकर मोहन की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के तुरंत बाद सूचना पुलिस को दी गई। कर्नाटक पुलिस मौके पर फिल्म के सेट पर पहुंची और फिल्म के डायरेक्टर योगराज भट और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। लाइट मैन की मौत के बाद शूटिंग पर रोक लगा दी गई है।
कैसे और कब हुआ था हादसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा मंगलवार की शाम को करीब 5:10 बजे के आसपास हुआ था। बताया जाता है कि बेंगलुरु उत्तर तालुका के अडकमरनहल्ली में फिल्म ‘मनाडा कडालु’ की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग करीब पिछले 15 दिन से चल रही थी।
इस दौरान लाइट मैन मोहन कुमार, जिन्हें एल्युमीनियम के मंच पर लाइट जलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वो करीब 30 फीट की ऊंचाई से लाइट जला रहे थे, तभी अचानक नीचे गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
यह भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन ने ली मशहूर कोरियन सिंगर की जान, 3 साल से था कोमा में
इलाज के दौरान तोड़ दिया दम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर घायल मोहन कुमार को मौके पर गोरगुंटेपल्या के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निजी उपचार शुरू किया गया। हालांकि इलाज के दौरान ही मोहन ने दम तोड़ दिया। 30 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण फिल्म ‘मनाडा कडालु’ के सेट पर सुरक्षा में लापरवाही को लेकर चिंता बढ़ गई। बताया जाता है कि मोहन कुमार कथित तौर पर पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के बिना ही फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज
उधर, हादसे के तुरंत बाद ही फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। घटना के बाद निर्देशक योगराज भट्ट, निर्माता ईके कृष्णप्पा, मैनेजर सुरेश और सहायक मैनेजर के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने FIR दर्ज की है। शिकायत में फिल्म क्रू की तरफ से सुरक्षा में कमी और व्यवस्था ध्वस्त होने का कारण बताया गया है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी फिल्म ‘लव यू राचू’ की शूटिंग के दौरान स्टंटमैन विवेक की करंट लगने से मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
21 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
16 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines