Liger on OTT: इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर देख सकेंगे विजय देवरकोंडा की फिल्म
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) स्टारर ‘लाइगर’ (Liger), जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप रही थी वो अब ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने जा रही है।
इसने कई लोगों को सोच में डाल दिया कि आखिर विजय का नॉर्थ में क्रेज होने के बावजूद उनकी डेब्यू फिल्म पिट कैसे गई। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी कुछ खास रिव्यूज नहीं दिए और दर्शकों से भी इसे समान प्रतिक्रिया मिली।
अभी पढ़ें – Kareena Kapoor: करीना के बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, रणबीर-आलिया समेत पहुंचे ये स्टार्स
अब लगभग एक महीने बाद, ‘लाइगर’ को कई भाषाओं में ओटीटी प्लैटफॉर्म Disney+ Hotstar पर उपलब्ध कराया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस घोषणा को साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।
डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने से पहले विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की लाइगर को 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी और ये साल 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी।
प्रमोशन के दौरान, विजय देवरकोंडा फिल्म की सफलता को लेकर काफी आश्वस्त थे। हालाँकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म उम्मीदों से बिल्कुल परे निकली। 21 सितंबर को, Disney+ Hotstar के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “#Liger अब #Disneyplushotstar #LigerOnHotstar (sic) पर स्ट्रीम कर रहा है।”
#Liger streaming now on #Disneyplushotstar #LigerOnHotstar@TheDeverakonda @ananyapandayy @karanjohar #PuriJagannadh @tanishkbagchi @Charmmeofficial @apoorvamehta18 @IamVishuReddy @PuriConnects @DharmaMovies
Watch now: https://t.co/dUDOCfAZDm pic.twitter.com/ymXRV4FkRp
— JioHotstar Tamil (@JioHotstartam) September 21, 2022
बता दें, ‘लाइगर’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसे पुरी जगन्नाथ ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा को एक एमएमए कलाकार के रूप में नजर आते हैं, जो बचपन से ही हकलाने की समस्या से जूझ रहे होते हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। बॉक्सिंग लीजेंड माइक टायसन ने भी फिल्म में एक कैमियो किया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: