हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Liger Box Office Collection: मिक्स्डट रिएक्शन के बीच फिल्म ने की इतनी कमाई

विज्ञापन

मुंबई: विजय देवरकोंडा की ‘लाइगर’ (Vijay Deverakonda’s Liger), ने गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। फिल्म तमिल और तेलुगु (Liger Tamil & Telugu Version collection) संस्करणों से दुनिया भर में लगभग 25 करोड़ कमाने में सफल रही।

हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि, यह फिल्म के लिए बेहद धीमी शुरुआत है। फिल्म को क्रिटीक्स से काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, ऐसे में उन रिव्यूज का असर बॉक्स ऑफिस (Liger Box Office Collection) को भी प्रभावित करता नजर आ रहा है।

अभी पढ़ें – फैंस को House of the Dragon में दिखे Akshay Kumar, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

विज्ञापन

‘लाइगर’ विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, जिसमें अनन्या पांडे उनके अपोजिट देखी जा सकती हैं। पैन इंडिया फिल्म एक मार्शल आर्ट बॉक्सर की कहानी दर्शाता है, जो हकलाता है। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित फिल्म का देशभर का कलेक्शन आना अभी बाकी है।

करण जौहर द्वारा निर्मित, ‘लाइगर’ में राम्या कृष्णन और रोनित रॉय भी हैं, और फिल्म का बड़े पैमाने पर प्रमोशन किया गया था। हालांकि, फिल्म को दर्शकों से काफी हद तक प्रतिकूल प्रतिक्रिया मिली है। विजय ने इस फिल्म पर लगभग तीन साल काम किया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Video: लंबे समय बाद दिखे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, एयरपोर्ट साथ आए नजर

andhraboxoffice.com के अनुसार, रिलीज से पहले फिल्म के बारे में प्रचार को देखते हुए, ‘लाइगर’ के तेलुगु और तमिल संस्करणों ने कम ओपनिंग दर्ज की। फिल्म ने कथित तौर पर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और अमेरिका में 24.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। जबकि हिंदी संस्करण गुरुवार रात 9 बजे के बाद जारी किया गया, जिसमें अधिकांश हॉल में सिर्फ एक ही शो दिखाया गया। इसलिए, हिंदी संस्करण के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े अभी तक बाहर नहीं आ सके हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola