Life Is Good Trailer: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) जल्द ही सिनेमाघरो में अपनी कई फिल्मों के साथ वापसी करने वाले हैं। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लाइफ इज गुड’ (Life Is Good) बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार है और उसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी एक्ससाइटेड हैं।
और पढ़िए – चिल्स और थ्रिल्स से भरपूर है तापसी पन्नू की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘ब्लर’ का ट्रेलर
यहां देंखे ट्रेलर
ट्रेलर को देख ऐसा लग रहा है कि फिल्म में जैकी श्रॉफ को अपनी जिंदगी से कोई लगाव नहीं है और वो अकेले ही अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं, तभी उनकी जिंदगी में एक बच्ची उनकी दोस्त बन के आती है, जो उनकी लाइफ में खुशियां भर देती है और फिर उनका जीवन जीने का नजरिया ही बदल जाता है। यूं कह सकते हैं कि ये नन्ही बच्ची जैकी का जीवन बदलने के लिए ही आती है।
इस बच्ची के आ जाने के बाद से जैकी एक बार फिर से अपनी लाइफ को जीना चाहते हैं, अपना हर एक मूमेंट उसके साथ बिताना चाहते हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच की बॉन्डिंग देख साफ पता चल रहा है कि दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। इनका रिश्ता एक पिता और बेटी के जैसा है। कहानी ऐसी है, जो किसी का भी दिल पिघला दे।
और पढ़िए – अलग-अलग एक्ट्रेसेज को ऐसे गोद में उठाते हैं वरुण धवन, वायरल वीडियो में देखें कैसे
सोशल मीडिया पर छाया हुआ है ट्रेलर
वहीं, ट्रेलर के अंत में एक बार फिर उन्हें अकेला, दुखी और निराश दिखाया गया है लेकिन वह अपनी जिंदगी से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘जिंदगी अच्छी है’। ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं पूरी के लिए भी फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
जैकी की आने वाली फिल्में
जैकी श्रॉफ फिल्म ‘लाइफ इज गुड’ के साथ-साथ कई अन्य फिल्मों में नजर आएंगे। उनके पास फिल्म ‘बाप’ भी पाइपालइन में है। एक्टर हाल ही में फिल्म ‘उठी’ में भी नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं फिल्म ‘मिली’ में भी उनका एक छोटा-सा कैमियो था।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines