Jeff Baena Passes Away: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री ऑब्रे प्लाजा के पति और फिल्म डायरेक्टर जेफ बेना का निधन हो गया है। जेफ बेना की अचानक आई मौत की खबर से ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि फैंस भी बेहद परेशान हो गए हैं। हर कोई जेफ बेना की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।
जेफ बेना ने किया सुसाइड
आज यानी 4 दिसंबर की रात सिनेमा जगत से खबर आई कि मशहूर फिल्म डायरेक्टर जेफ बेना और एक्ट्रेस ऑब्रे प्लाजा के पति ने सुसाइड कर लिया है जेफ बेना कथित तौर पर लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में मृत पाए गए हैं। जेफ बेना ने 47 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
न्यूज वेबसाइट TMZ के अनुसार, बेना को शुक्रवार (3 जनवरी) को उनके घर में ही मृत पाया गया। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो हर कोई सन्न रह गया कि आखिर जेफ कैसे जेफ की मौत हो सकती है, लेकिन सच यही है कि बेना ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और डायरेक्टर की मौत के पीछे के कारणों को तलाश कर रही है। इस मामले में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।
‘द लिटिल ऑवर्स’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर
इसके साथ ही अगर बेना और प्लाजा की बात करें तो वो उन्होंने साल 2021 में शादी की थी। दोनों में बेहद प्यार था और दोनों एक-दूसरे के साथ खूब खुश भी रहते थे। वहीं, अब जेफ के निधन से उनकी वाइफ और परिवार का बुरा हाल है। वहीं, अगर जेफ की बात करें तो उन्होंने ‘लाइफ आफ्टर बेथ’ (2014) और ‘द लिटिल ऑवर्स’ (2017) जैसी कमाल की फिल्मों के लिए जाना जाता था।
जेफ की मौत की वजहों का खुलासा नहीं
पुलिस जेफ के सुसाइड के कारणों की तलाश कर रही है और डायरेक्टर जेफ के फोन की डिटेल्स खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस ने उनके साथ काम करने वाले लोगों से भी संपर्क किया है।
यह भी पढ़ें- TV की इस हसीना का 13 अरब का कारोबार, छोटे पर्दे की है सबसे अमीर एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
6 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
8 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
9 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
12 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
13 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines