हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुपरस्टार सिंगर Liam Payne की मौत से टूटी बहन, 3 दिन बाद पोस्ट में छलका दर्द

Liam Payne Sister Heartfelt post on His Death: सुपरस्टार सिंगर लियाम पेन की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। उनकी बहन ने अब सोशल मीडिया पर भाई को श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
Liam Payne Sister Heartfelt post on His Death

Liam Payne Sister Heartfelt post on His Death: वन डायरेक्शन के मेंबर रह चुके सिंगर लियाम पेन की मौत ने सभी को हैरानी में डाल दिया। बीते बुधवार अचानक सिंगर के निधन की खबर आई, जबकि मौत से 1 घंटे पहले लियाम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था। अब सिंगर की मौत के 3 दिन बाद उनकी बहन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भाई को श्रद्धांजलि दी है। इसी पोस्ट में लियाम की बहन का दर्द भी साफ-साफ छलक रहा है।

लियाम पेन की बहन का पोस्ट

लियाम पेन की बहन रूथ गिबिंस ने भाई के निधन के बाद एक भावुक मैसेज शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया। इसी हफ्ते बुधवार को लियाम के निधन के बाद उनका परिवार अब तक सदमे से बाहर नहीं आ पा रहा है। लियाम की बहन ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि ये दुनिया लियाम के लिए अच्छी थी।

पोस्ट में छलका लियाम की बहन का दर्द

रूथ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मेरा मन इस बात को समझने के लिए तैयार ही नहीं है कि ये सब हो रहा है। लियाम मेरा सबसे अच्छा दोस्त था। मैंने कभी उसकी जिंदगी में आने वाली मुश्किलों के बारे में नहीं बात की। उसने बहुत कुछ झेला है।’

विज्ञापन

लियाम की बहन ने आगे बात करते हुए कहा कि,  ‘आप बस प्यार चाहते थे और अपने संगीत के जरिए लोगों को खुश करना चाहते थे।’ उन्होंने कहा लियाम की रगों में संगीत बसा हुआ था। वो अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर से 17 साल की उम्र में ही निकल पड़ा था। लियाम को पता था कि वो मुझे कभी भी कॉल कर सकता है।

लियाम के पिता ने फैंस का शुक्रिया किया अदा

आपको बता दें लियाम का निधन अर्जेंटीना में हुआ था। उनके पिता जॉफ पेन शुक्रवार को बुएनोस आयर्स के होटल पहुंचे, जहां उनका निधन हुआ था। उन्होंने वहां लियाम के फैंस का शुक्रिया अदा किया, जो लियाम के लिए वहां इकट्ठा हुए थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: वन डायरेक्शन बैंड के सिंगर लियाम पेन की मौत, होटल की बालकनी से गिरे या गिराया?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola