Kate Cassidy on Liam Payne Death: 17 अक्टूबर को अर्जेंटीना के ब्यूनस आर्यस में कथित तौर पर होटल की बालकनी से गिरने से वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन की मौत हो गई थी। लियाम की मौत के बाद से ही म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया और हर कोई उनके लिए दुआ करने लगा। लियाम पेन की मौत में अब कर कई खुलासे हो चुके हैं। हालांकि पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है। इस बीच अब लियाम पेन की गर्लफ्रेंड केट कैसिडी ने इस पर दुख जाहिर करते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
बेहद इमोशनल है केट का पोस्ट
केट कैसिडी ने लियाम पेन की मौत के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में केट ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखकर किसी का भी दिल भर सकता है। दरअसल, केट ने अपने इंस्टाग्राम पर पहली फोटो में लियाम के साथ फोटो शेयर की है। दूसरी तस्वीर में केट ने बेहद लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। तीसरी, चौथी और पांचवी फोटो में लियाम के साथ सेल्फी शेयर की है।
यूजर्स ने किया यूं रिएक्ट
इसके बाद केट ने लियाम के साथ कपल पोज देते हुए फोटो शेयर की है। फिर दोनों अपने डॉग के साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद सिर्फ लियाम की तस्वीर है। इसके अलावा केट ने लियाम और अपनी मस्ती करते हुए फोटो शेयर की है। इसके बाद दोनों की लिपलॉक करते हुए फोटो है। इसके बाद केट ने एक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि मैं और केट एक साल में शादी कर लेंगे। इसके बाद फिर एक लंबा नोट है।
लोगों ने बढ़ाई केट की हिम्मत
केट कैसिडी के इस पोस्ट से साफ है कि वो लियाम की मौत का गम नहीं सह पा रही हैं और बेहद दुखी हैं। वहीं, अब केट के पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि लियाम के लिए आप बिल्कुल परफेक्ट हैं केट। दूसरे यूजर ने कहा कि खुद को संभालो और हिम्मत रखो केट, आपने लियाम को बेहद खुश रखा है।
सब कर रहे केट की तारीफ
एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि 444 हमेशा रहेगा। एक चौथे यूजर ने लिखा कि मुझे पता है कि लियाम आपको देख रहे हैं और आप पर बहुत गर्व महसूस करेंगे। एक अन्य ने लिखा कि हिम्मत रखो केट, लियाम जहां भी होंगे बहुत खुश होंगे और आपको याद करते होंगे। इस तरह यूजर्स कमेंट्स में केट का हौसला बढ़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Malaika से इस एक्टर ने ऐसे रचाई सीक्रेट मैरिज, इंटरव्यू में रिवील की सरप्राइज प्लानिंग
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
19 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
20 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines