Liam Payne: वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पायने की मौत अभी भी रहस्य बनी हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इसमें अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। हालांकि इस केस में अब नया अपडेट सामने आया है, जो किसी को भी हैरान कर सकता है। दरअसल, इंटरनेट पर लियाम पायने की मौत से पहले की नई सीसीटीवी फोटो सामने आई है। आइए जानते हैं कि इस फोटो में क्या है?
31 साल की उम्र में हुई लियाम की मौत
गौरतलब है कि लियाम पायने की मौत महज 31 साल की उम्र में हो गई थी। सिंगर की अचानक हुई मौत से फैंस बेहद हैरान रह गए और उनकी मौत ने हर किसी को चौंका दिया। लियाम की मौत से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि बीते महीने यानी 17 अक्टूबर को अर्जेंटीना के ब्यूनस आर्यस में कथित तौर पर होटल की बालकनी से गिरने से वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन की मौत हो गई थी।
Liam Payne
नया सीसीटीवी फुटेज वायरल
अब दिवंगत सिंगर की मौत से पहले का एक नया सीसीटीवी फोटो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि लियाम को अर्जेंटीना के होटल की लॉबी से ले जाया जा रहा है। इस फोटो के बारे में लियाम की गर्लफ्रेंड ने ध्यान आकर्षित किया। एक सूत्र ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि केट ने कहा कि लियाम को बचाया जा सकता था और उनकी मदद की जा सकती थी।
ये बहुत दर्दनाक है
रिपोर्ट में कहा गया है कि केट के एक करीबी दोस्त ने कहा कि जब भी ऐसा लगता है कि केट के लिए यह और ज्यादा पेनफुल है क्योंकि इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं हो सकता। उसे बचाया जा सकता था और उसकी मदद की जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये बहुत ही बुरा हुआ। ब्यूनस आयर्स के कासासुर पलेर्मो होटल के अंदर से सामने आए नए सीसीटीवी फोटो में तीन लोगों ने लियाम पायने को उसके हाथों और पैरों से पकड़ रखा था।
लियाम की मौत से कुछ मिनट पहले का फोटो वायरल
रिपोर्ट के अनुसार, लियाम उस फोटो में बेहोश लग रहे थे। साथ ही इस फोटो को लियाम की मौत से कुछ मिनट पहले का ही बताया गया है। बता दें कि पिछले महीने ब्यूनस आयर्स में एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद लियाम की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में लियाम की मौत को सुसाइड बताया गया, लेकिन इसके बाद कहा गया कि ये सुसाइड नहीं है।
यह भी पढ़ें- करोड़ों की फीस लेने वाले इस एक्टर ने किस फिल्म के लिए नहीं लिया एक पैसा? Subhash Ghai का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
17 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines