Liam Payne Death: वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन का 17 अक्टूबर को अर्जेंटीना के ब्यूनस आर्यस में कथित तौर पर होटल की बालकनी से गिरने से निधन हो गया था। लियाम की मौत मामले में कई तरह की बातें सामने आई और यहां तक कहा गया कि ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया, लेकिन ये सच नहीं है। इस मामले में अब नया मोड़ सामने आया है और कहा गया है कि लियाम ने कोई सुसाइड नहीं किया। आइए जानते हैं कि मामले में क्या नया सामने आया है।
लियाम ने नहीं किया सुसाइड
दरअसल, लियाम की मौत के बाद से ही मामले की जांच की जा रही है। अब इस केस में जांच करते हुए अर्जेंटीना के अधिकारियों ने घटना के तीन हफ्ते बाद तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। मामले में जानकारी देते हुए अधिकारियों का कहना है कि लियाम ने आत्महत्या नहीं की है। लियाम की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि उनके सिर और बॉडी पर कई चोटें हैं और मेजर इंजरी की वजह से उनकी मौत हो गई, लेकिन ये चोटें कोई खुद को नहीं दे सकता।
तीन लोगों के नाम मामले में आए सामने
टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट के अनुसार, उनके रूम में कुछ दवाएं थी और ‘पिंक कोकीन’ नामक ड्रग कॉकटेल भी शामिल था। तीन लोगों, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, उन पर लियाम की मौत का कारण बनने का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने तीनों को देश छोड़ने से रोक दिया है। हालांकि, इनमें से अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन आगे की जांच जारी है।
पुलिस कर रही जांच
इसके अलावा जानकारी मिली है कि जिन तीन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनमें से एक लियाम का करीबी पार्टनर है, जबकि होटल में काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे मौत के समय उसके सिस्टम में पाए जाने वाले पदार्थों की पूर्ति करने का आरोप लगा है। साथ ही तीनों में से एक ड्रग डीलर भी है। बीबीसी के अनुसार, अधिकारी अभी भी पायने के टूटे हुए लैपटॉप और अन्य चीजों की जांच कर रहे हैं।
आगे क्या होगा?
गौरतलब है कि अब तक लियाम की मौत पर कई तरह की चीजें सामने आईं हैं और ऐसे में अब तीन लोगों का नाम सामने आना पूरे मामले को एक नया मोड़ दे गया। हालांकि अब केस में नया क्या होगा ये तो आगे की जांच में ही साफ हो पाएगा।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के अलावा काले हिरण मामले में इस हसीना ना भी नाम? करियर हिट, तो पर्सनल लाइफ रही लाइमलाइट में
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines