Leo 6 Records On Box Office: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म लियो बीते दिन यानि 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लोकेश कनगराज के सिनेमैटिक यूनिवर्स का आधिकारिक रूप से एलान हो गया है। इस फिल्म में विजय के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 68 करोड़ की बंपर कमाई की है। वहीं साल 2023 में वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन जाती है। इस फिल्म ने छह बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: ओपनिंग डे पर Leo पर हुई नोटों की बरसात, Fukrey 3 समेत अन्य फिल्मों की हालत पस्त
लियो देख दीवाने हुए फैंस
कई कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनने के बाद आखिरकार थलपति विजय की फिल्म लियो सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विजय के फैंस उनकी फिल्म देखकर दीवाने हो गए हैं। लोगों ने पहले दिन तो थिएटर्स के बाहर ढोल बजाकर डांस करना और पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए थे। इसमें विजय के साथ संजय दत्त अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। उन्होंने फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
ओपनिंग डे पर तगड़ा कलेक्शन
अब रिकॉर्ड्स की बात करते हैं। विजय की लियो वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। देशभर में इस फिल्म ने 68 करोड़ का कारोबार किया है, वहीं दुनियाभर में 140 करोड़ (ग्रास) का कलेक्शन करके सभी को हैरान कर दिया है। यह विजय की पहली फिल्म है, जिसने पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
साउथ के ये पांच रिकॉर्ड
लियो 2023 में तमिलनाडु में सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है। वहीं कर्नाटक में कॉलीवुड में भी सबसे बड़ी ओपनिंग बनी है। इसके बाद केरल में भी यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 2023 में कॉलीवुड की बड़ी ओपनिंग फिल्म है। लियो भारत में कॉलीवुड की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 hr agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
4 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines