बॉक्स ऑफिस पर Leo की जबरदस्त दहाड़, फिल्म ने तोड़ दिया Gadar 2 का ये रिकॉर्ड
Leo Box Office Collection Day 5: इन दिनों थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कब्जा किया हुआ है।
Edited By Nancy Tomar

Leo Box Office Collection Day 5
Edited By Nancy Tomar

Leo Box Office Collection Day 5
Leo Box Office Collection Day 5: इन दिनों थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। ‘लियो’ 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके बाद से फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना रखी है।
इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहा है और दर्शको में फिल्म के लिए अलग ही क्रेज है। वहीं, फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन बीत गए हैं और इसी के साथ फिल्म का पांचवे दिन का कलेक्शन भी आ गया है। आइए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन कितना कारोबार किया है।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ ने अपनी रिलीज के 5वें दिन सभी भाषाओं में (शुरुआती अनुमान) 35.00 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकडे हैं, ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 216.40 करोड़ हो गई है।
बता दें कि ‘लियो’ ने अपनी रिलीज यानी ओपनिंग डे पर 64.8 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ने चौथे दिन सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, सनी की गदर 2 ने चौथे दिन 38.7 करोड़ की कमाई की थी और ‘लियो’ ने चौथे दिन 41.55 करोड़ का कारोबार किया है। इसके बाद से ही फिल्म कमाई करने में पीछे नहीं हट रही है।
वहीं, अगर थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ के बीते चार दिनों के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने पहले दिन 64.8 करोड़, दूसरे दिन 35.25 करोड़, तीसरे दिन 39.8 करोड़, चौथे दिन 41.55 करोड़ का कारोबार किया है। थलपति की ‘लियो’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ को देखते हुए मेकर्स को फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के 5 दिनों में ही 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं, मंगलवार को दशहरे की छुट्टी को देखते हुए फिल्म से कमाई की उम्मीदें और भी बढ़ गई है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म क्या-क्या कमाल करेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: