Legendary Musician Sly Stone Passed Away: मनोरंजन की दुनिया से एक दिल तोड़ने वाली बुरी खबर आई है, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। महान दिग्गज संगीतकार और ‘फैमिली अफेयर’ के अग्रणी स्ली स्टोन का निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि परिवार की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की गई है। इस खबर के आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक के बादल छा गए हैं। वहीं स्ली स्टोन के फैंस उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इस बीमारी से जूझ रहे थे स्ली स्टोन
स्ली स्टोनके प्रचारक कार्लीन डोनोवन ने एक बयान के जरिए पुष्टि की है कि लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में महान संगीतकार स्ली स्टोन ने अपनी अंतिम सांस ली है। उन्होंने 82 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बयान के मुताबिक, स्ली स्टोन पिछले काफी वक्त से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और अन्य स्वास्थ्य से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। अपने परिवार के बीच उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।
परिवार का निधन पर आया बयान
उधर, स्ली स्टोन के निधन पर उनके परिवार का बयान सामने आया है। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने लिखा, ‘हम बहुत दुखी मन के साथ अपने पिता स्ली और द फैमिली स्टोन के स्ली स्टोन के निधन की घोषणा कर रहे हैं। वह COPD और अन्य स्वास्थ्य संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। लंबे समय तक इससे गुजरने के बाद उन्होंने अपने तीन बच्चों और करीबी दोस्तों, परिवार के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अलविदा कह दिया है। हम आशा करते हैं कि उनका महान संगीत विरासत आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।’
यह भी पढ़ें: मशहूर फिल्ममेकर का निधन, कई सुपरस्टार की फिल्में डायरेक्ट कर चुके थे Partho Ghosh
कौन थे स्ली स्टोन?
टेक्सास के डेंटन में जन्मे स्ली स्टोन का असली नाम सिल्वेस्टर स्टीवर्ट था। हालांकि उनके फैंस उन्हें स्टेज नाम स्ली स्टोन से जानते थे। संगीतकार ने बहुत कम उम्र से ही म्यूजिक में अपनी दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी थी। उत्तरी कैलिफोर्निया जाने के बाद उन्होंने होम रिकॉर्डिंग, मल्टीट्रेक लेयरिंग और ड्रम मशीनों का इस्तेमाल करना शुरू किया। यहीं से उन्हें सफलता मिली। पिछले कुछ साल में उन्हें संगीत की दुनिया में योगदान देने के लिए ग्रैमी समेत कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
1 hr agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
2 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
7 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
8 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
9 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
20 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines