Manoj Kumar Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर मनोज कुमार का निधन हो गया है। इस दुखद खबर के आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। जाहिर है कि मनोज कुमार को इंडस्ट्री में उनकी देशभक्ति के लिए जाना जाता था। उनके फैंस उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से पहचानते थे। मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में ‘क्रांति’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘वो कौन थी’ और ‘उपकार’ जैसी बेहतरीन फिल्में की थीं। उनके निधन पर फैंस भी दिग्गज अभिनेता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
अशोक पंडित ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने दुख व्यक्त किया है। ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘महान दादा फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार अब नहीं रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है। पूरी इंडस्ट्री उन्हें हमेशा याद रखेगी।’
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने ‘केसरी चैप्टर 3’ किया कंफर्म, बताया किस पर बेस्ड होगा तीसरा पार्ट?
फैंस दे रहे दिग्गज एक्टर को श्रद्धांजलि
उधर, अभिनेता मनोज कुमार के निधन की जानकारी सामने आते ही उनके फैंस को गहरा आघात पहुंचा है। वह सोशल मीडिया पर अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जाहिर है कि ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा’ और ‘मकान’ जैसी कई फिल्मों के जरिए मनोज कुमार ने अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी।
मनोज कुमार का फिल्मी करियर
गौरतलब है कि मनोज कुमार ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1957 में फिल्म ‘फैशन’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कांच की गुड़िया’ में काम किया। ये फिल्म 1960 में रिलीज हुई थी। हिट फिल्में देने का सिलसिला यहीं से शुरू हुआ। दिलचस्प बात ये है कि उस दौर में मनोज कुमार की अधिकतर फिल्मों में उनका नाम ‘भारत कुमार’ होता था। इसलिए वह अपने फैंस के बीच इसी नाम से मशहूर हो गए थे।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
36 mins agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
2 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
5 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines