Netflix Leaving Soon Movies: ओटीटी लवर्स के लिए अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। अपने वीकेंड को शानदार बनाने के लिए आप इन फिल्मों और सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। बात करें अगर नेटफ्लिक्स की तो यहां हर हफ्ते कुछ नए कंटेस्टेंट्स ऐड होते हैं, तो कुछ को हटा दिया जाता है। हालांकि इन प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की भरमार के चलते कई बार कुछ अच्छे कंटेंट मिस जाते हैं।
आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो अगले महीने हटा दी जाएंगी। अगर आपने इन फिल्मों को नहीं देखा है तो फटाफट देख डालें वरना पछताना पड़ सकता है।
The Dictator
लैरी चार्ल्स की डायरेक्ट कॉमेडी फिल्म ‘द डिक्टेटर’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बैरन कोहेन ने अलादीन का किरदार निभाया है, जो अफ्रीकी देश का अत्याचारी नेता भी है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है, जो आपको हंसने का मौका जरूर देगी। अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा तो इसे 14 नवंबर से पहले तक देख लें।
The Holiday
नैन्सी मेयर्स की डायरेक्ट फिल्म ‘द हॉलीडे’ साल 2006 में रिलीज हुई थी, जो रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी दो महिलाओं पर बेस्ड है, जो ब्रेकअप के दर्द से जूझ रही हैं। प्यार पाने की खोज में उनकी जिंदगी में क्या-क्या दिलचस्प मोड़ आते हैं, ये जानने के लिए फिल्म को जरूर देखें। ये फिल्म 31 अक्टूबर पर नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की सुपरफ्लॉप फिल्म OTT पर हुई रिलीज, कहां देख सकेंगे?
Barbarian
अगर आपको हॉरर फिल्में देखने को शौक है, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म ‘बारबेरियन’ देख सकते हैं। फिल्म की कहानी एक महिला टेस की है, जिसे अपने घर में रहस्यमयी घटनाओं का अहसास होता है। रहस्य और डरावनी कहानियों से बनी इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर से 1 नवंबर को हटाया जाएगा। इससे पहले फिल्म को देख डालें।
Mubarakan
साल 2017 में रिलीज हुई अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी स्टारर फिल्म ‘मुबारकां’ कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अर्जुन का डबल रोल है। इस फिल्म की कहानी ऐसी है, जिसे देखकर आपका मनोरंजन होना तय है। फिलहाल ‘मुबारकां’ नेटफ्लिक्स पर मौजूद है, जिसे 4 नवंबर के बाद हटा दिया जाएगा।
Lady Bird
हॉलीवुड फिल्म ‘लेडी बर्ड’ साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी ईस्ट कोस्ट पर कॉलेज जाने की ख्वाहिश रखने वाली एक लड़की की है। फिल्म में दिखाया गया है कि अपना सपना पूरा करने के लिए उसे किन किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पेरेंट्स और परिवार की उम्मीदों को वो कैसे चुनौती देती है, ये बखूबी दिखाया गया है। आप इस फिल्म को 15 अक्टूबर तक स्ट्रीम कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
25 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
10 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines