Famous Couple Announced Divorce: इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से तलाक की खबरें आना आम बात हो गई हैं। पहले एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के तलाक की खबर आई। फिर दलजीत कौर का तलाक और हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज के तलाक की खबरों ने फैंस को शॉक्ड किया। अब एक और स्टार कपल ने अपने तलाक की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। ये कपल कोई और नहीं बल्कि जेनिफर लोपेज की की खास दोस्त और एक्ट्रेस लीह रेमिनी और उनके पति एंजेलो पैगन हैं।
हॉलीवुड के इस प्यारे कपल ने 21 साल पहले एक-दूसरे के साथ अपना घर बसाया था लेकिन अब उन्होंने एक-दूसरे से अलग होने का मन बना लिया है। अपनी दो दशक की शादी को तोड़ने का ऐलान दोनों ने बीते दिन देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया।
साल 2003 में शादी में बंधा था कपल
बता दें कि एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने कुछ दिन पहले ही पति बेन एफ्लेक से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। वहीं अब उनकी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस लीह रेमिनी भी अपने पति एंजेलो पैगन से अलग हो रही हैं। एक्ट्रेस ने बीती रात 29 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि ये फैसला उनके लिए काफी मुश्किल था लेकिन अब वो और एंजेलो एक-दूसरे के साथ फिट नहीं हैं। बता दें कि साल 2003 में शादी में बंधे इस कपल ने अपने तलाक का ऐलान करते हुए बताया कि उन्हें काफी दुख हो रहा है लेकिन इस बात से गर्वित भी हो रहे हैं कि इस मुश्किल घड़ी को वो एक साथ कैसे संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या से मुझे प्यार है…. एक्ट्रेस ने क्रिकेटर के लिए बयां की फीलिंग्स, नाम सुन नताशा को होगी जलन!
पोस्ट के जरिए फैंस को दी सूचना
एक्ट्रेस लीह रेमिनी और एंजेलो पैगन ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी के अगले फेज में कदम रखने के साथ ही बहुत कुछ सुलझाना भी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘ठीक है, हम यहां हैं। 28 साल तक साथ रहने और 21 साल की शादी के बाद हमने अलग होने का फैसला लिया है। हमने ये फैसला बहुत ही सोच और समझ कर सावधानी के साथ लिया है। तलाक हमारे लिए कितना भी मुश्किल क्यों न हो लेकिन हम उसे पॉजिटिव तरह से ले रहे हैं। हमें पता है कि ये हमारे लिए बहुत अच्छा फैसला होगा।’
तलाक के बाद भी रहेगा मजबूत रिश्ता
कपल ने पोस्ट में आगे यह भी बताया कि ‘समय के साथ लोग स्वाभाविक रूप से बदल जाते हैं। अपने तलाक के बाद भी हम एक-दूसरे के साथ वेकेशन और फैमिली फंक्शन में जाने को बरकरार रखेंगे।’ लीह रेमिनी और एंजेलो पैगन ने अपने तलाक की वजह को उन भूमिकाओं को बताया जो अब उनके लिए जरूरी नहीं थीं। हालांकि उनका कहना है कि तलाक भले हो लेकिन उनके बीच में एक मजबूत रिश्ता अभी भी है।
गौरतलब है कि लीह रेमिनी और एंजेलो पैगन पहली बार साल 1996 में एक-दूसरे से मिले थे। दोनों की मुलाकात लॉस एंजिल्स के क्यूबा में हुई थी। साल 2003 में यह कपल शादी के बंधन में बंध गया और फिर उसने अपनी पहली बेटी सोफिया बेला का स्वागत किया। इस जोड़े के एंजेलो की पूर्व शादी से 3 बच्चे हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines