Lead TV Actress Molested: मुंबई में एक होली पार्टी के दौरान एक मशहूर टीवी अभिनेत्री के साथ उसके को-स्टार ने रंगों की आड़ में छेड़छाड़ की। घटना ने न सिर्फ अभिनेत्री को मानसिक रूप से आहत किया बल्कि पूरी इंडस्ट्री में इस तरह की घटनाओं को लेकर चर्चा का विषय बना दिया। अभिनेत्री ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
क्या हुआ था होली पार्टी में?
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि ये घटना मुंबई के पश्चिमी उपनगर में एक होली पार्टी के दौरान हुई। उनके मुताबिक आरोपी अभिनेता शराब के नशे में धुत होकर पार्टी में आया और रंगों को जबरदस्ती उन पर डालने की कोशिश करने लगा।
जब अभिनेत्री ने इसका विरोध किया, तो वो उनसे दूर चली गईं, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा किया और जबरदस्ती उनके चेहरे पर रंग डाल दिया। अभिनेत्री के बयान के मुताबिक, उन्होंने आरोपी से बचने की कोशिश की, लेकिन वो उनके पीछे आकर उन्हें परेशान करता रहा।
अभिनेत्री की आपबीती
अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि जब उसने रंगों से बचने के लिए छिपने की कोशिश की और पानिपुरी स्टॉल के पीछे चली गई, तो आरोपी फिर भी उनका पीछा करता हुआ वहां पहुंचा और उनके चेहरे पर रंग डाल दिया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें कहा, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं और देखता हूं कि तुम्हें मुझसे कौन बचाएगा।’ इसके बाद उसने उनके शरीर के दूसरे हिस्सों को भी गलत तरीके से छुआ। अभिनेत्री ने इस हरकत के बाद उसे धक्का देकर दूर किया और मानसिक रूप से बहुत आहत होकर वॉशरूम में चली गई।
दोस्तों ने भी किया विरोध
अभिनेत्री ने जब इस घटना के बारे में अपने दोस्तों को बताया, तो उन्होंने आरोपी से इसका विरोध किया। लेकिन आरोपी ने न सिर्फ उनका विरोध किया, बल्कि उनसे भी अभद्र व्यवहार किया। ये घटनाक्रम उस पार्टी में मौजूद दूसरे मेहमानों के लिए भी चौंकाने वाला था।
पुलिस की कार्रवाई
अभिनेत्री ने इस घटना के बाद तुरंत पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में एक कानूनी नोटिस आरोपी को भेजा है और साथ ही पार्टी में मौजूद दूसरे मेहमानों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ECL के मैच के बाद फैन पर भड़के मुनव्वर फारूकी, एक्स गर्लफ्रेंड के नाम पर बौखलाए कॉमेडियन
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines