Salman Khan-Lawrence Bishnoi: अभिनेता सलमान खान को लेकर इस वक्त हर कोई टेंशन में है। फैमिली से लेकर फैंस तक हर कोई ‘भाईजान’ के लिए चिंतित है। भई बात जब बॉलीवुड के ‘टाइगर’ की जान पर बन आए तो चिंता होना तो लाजिमी है। जी हां, जबसे सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई है, तबसे हर कोई एक्टर को लेकर परेशान है।
गिप्पी ग्रेवाल के जरिए सलमान को टारगेट किया
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान को ट्रेलर दिखाया हो और ‘पिक्चर अभी बाकी है’ की धमकी दी है। जी हां, इससे पहले भी लॉरेंस गैंग ने पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के जरिए सलमान को टारगेट किया था। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या था पूरा मामला?
लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने दी थी धमकी
दरअसल, मामला बीते साल का है जब 25 नवंबर 2023 को पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। उस टाइम लॉरेंस गैंग की तरफ से जो पोस्ट शेयर किया गया था उस ना सिर्फ गिप्पी को चेताया गया बल्कि सलमान खान को भी टारगेट किया गया। लॉरेंस गैंग ने अपने पोस्ट में लिखा था कि हां जी, सत श्री अकाल, राम राम सबनू, आज वैंकुवर के व्हाइट रोक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने फायरिंग की है।
तुझे वहम है कि दाऊद तेरी मदद करेगा
सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता फिरता है अपने उस भाई को बोल तुझे बचाए। ये सलमान को मैसेज है कि तुझे जो वहम है कि दाऊद तेरी मदद करेगा, लेकिन कोई तुझे नहीं बचा सकता हमसे। वहीं, आज फिर से सलमान खान के घर पर फायरिंग की गई है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।
पहले भी लॉरेंस गैंग ने सलमान को दी धमकी
ऐसे में फैमिली और फैंस को सलमान की चिंता सता रही है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब लॉरेंस गैंग की तरफ से सलमान को धमकी मिली है। कई बार इस तरह की धमकियां एक्टर को मिल चुकी है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स के चेहरे रिवील, आरोपियों की फोटोज आईं सामने
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
11 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
6 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines