Lawrence Bishnoi, Salman Khan: एक तरफ सलमान खान और दूसरी ओर लॉरेंस बिश्नोई… कभी धमकी, कभी फायरिंग तो कभी दोस्तों पर वार… क्या समय-समय पर सलमान खान को चेतावनी दे रहा लॉरेंस बिश्नोई? धमकी, फायरिंग और मर्डर करके क्या साबित करना चाहता है कुख्यात गैंगस्टर। दरअसल, मामला आज का नहीं बल्कि कई सालों पुराना है, जब सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी शुरू हुई। दुश्मनी की वजह थी काला हिरण का शिकार मामला। लॉरेंस बिश्नोई चाहता है कि सलमान खान उनसे माफी मांगे और सलमान का कहना है कि जब उन्होंने ऐसा कुछ किया ही नहीं, तो वो माफी किस बात की मांगे? दोनों ही अपनी-अपनी बात पर अड़े हैं और इसका परिणाम निकला… धमकी, फायरिंग और मर्डर?
सलमान खान को धमकी
जबसे काला हिरण वाला मामला शुरू हुआ है, तबसे ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को धमकी मिलती रही हैं। जी हां, कभी भाईजान को धमकी भरे फोन कॉल, तो कभी ई-मेल्स के जरिए जानलेवा धमकी मिलती रहती है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग सरेआम सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। गैंग की ओर से कई बार इस तरह की हरकत हुई है।
सलमान खान के घर पर फायरिंग
इस साल के शुरुआत में सलमान खान के घर पर फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। हालांकि उस वक्त सलमान बेहद कूल नजर आए थे, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का फिर भी यही कहना था कि अगर सलमान ने उनके समाज से माफी नहीं मांगी तो वो उन्हें जान से मार देंगे। सलमान खान तो डराने के लिए उनके घर पर ये गोलीबारी की गई थी।
दोस्तों पर वार
हाल ही में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या से यही कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग, सलमान खान के दोस्तों को नुकसान पहुंचा रहा है। दरअसल, बाबा सिद्दकी से पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रैवाल और एपी ढिल्लों के घर पर भी फायरिंग की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान से नजदीकियां होना बताया था।
सलमान की नींद गायब
गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी सलमान खान के बेहद करीबी थे। वहीं, गिप्पी को लेकर भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहना था कि उन दोनों में अच्छी दोस्ती है, जबकि गिप्पी ने मना कर दिया था और कहा था कि वो बस एक इवेंट में सलमान से मिले थे। कुछ दिनों पहले एपी ढिल्लों ने सलमान के साथ एक गाना बनाया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान से बढ़ती नजदीकि तक सिंगर के घर पर फायरिंग करवाई। हालांकि अब बाबा की मौत के बाद सलमान खान बेहद परेशान हैं और सो भी नहीं पा रहे हैं। सलमान खान अपने दोस्त की मौत के गम में बेहद दुखी हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan को बच्चे की तरह ट्रीट करते थे Baba Siddique, हर छोटी चीज का रखते थे ध्यान, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
45 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines