Nia Sharma Crying in Laughter Chefs: टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है, लेकिन शो के सेट पर एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं जिसमें कंटेस्टेंट्स को चोटें लग रही हैं। हाल ही में कई कंटेस्टेंट्स को चोटें आई हैं, जिससे लगता है जैसे इस शो को किसी की बुरी नजर लग गई हो।
सुदेश लहरी को पैर में आई चोट
हाल ही में इस शो के एक और प्रतिभागी सुदेश लहरी भी चोटिल हो गए। दरअसल सुदेश लहरी शो में डांस कर रहे थे और अचानक निया शर्मा का पैर बीच में आया और वो बुरी तरह से गिर गए। इसके बाद काफी खून भी बहने लगा। वहीं सुदेश लहरी को इस हालत में देखकर निया शर्मा बहुत घबरा गईं और वो फूट-फूट कर रोने लगीं। इसके बाद सुदेश सेट पर नहीं आए तो सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें मिस करते हुए काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो के एक प्रोमो ने सभी को रुला दिया है। वी मिस यू सुदेश जी कहते हुए सभी रोते हुए नजर आ रहे हैं। सुदेश लहरी की शो में पार्टनर निया शर्मा भी फूट-फूट कर रोते हुए और सुदेश जी से माफी मांगते हुए नजर आईं।
रीम शेख के चेहरे पर आए थे छींटे
शो में सबसे पहले रीम शेख के चेहरे पर गर्म तेल के छींटे गिर गए, जब वो सेट पर खाना बना रही थीं। उनकी आंखों के सामने अचानक बर्तन से तेल के छींटे उड़े और उन्होंने तुरंत अपने चेहरे पर हाथ रख लिया। इस हादसे के बाद उनके साथी कलाकार और क्रू मेंबर्स तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। रीम ने सोशल मीडिया पर भी अपनी स्थिति को शेयर किया, जहां उन्होंने दिखाया कि उनके चेहरे पर जलने के निशान हैं।
राहुल वैद्य के चेहरे पर आई आग की लपटें
वहीं सिंगर राहुल वैद्य भी शो में आग की लपटों से घिरते नजर आए। उनके चेहरे के सामने अचानक खाना बनाते समय भंयकर आग की लपटें आ गईं, लेकिन उनके तेज रिएक्शन ने उन्हें बचा लिया और कोई भी गंभीर हादसा नहीं हुआ। दर्शकों को ये जानकर राहत मिली कि राहुल सुरक्षित हैं, हालांकि जिस स्थिति में वो पड़ गए थे वो वाकई काफी खतरनाक स्थिति थी।
शो को मिला एक्सटेंशन
इस शो में कई और फेमस चेहरे हैं, जैसे कि अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाहस ‘बिग बॉस’ के कंटेस्टेंट्स राहुल वैद्य और अली गोनी। इन सभी जोड़ियों ने अपने-अपने अंदाज में शो को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गुरुवार और शुक्रवार की रात 10 बजे कलर्स चैनल और जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाले इस शो ने अपनी कॉमेडी की वजह से दर्शकों को आकर्षित किया है।
यह भी पढ़ें: Devara X Review: जूनियर NTR का एक्शन, जाह्नवी की एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस, सैफ भी चमके
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 hr agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
2 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
6 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
7 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
9 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
10 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
11 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
12 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
13 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines