Laughter Chefs 2 Winner: कलर्स और जियो हॉटस्टार का कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 को एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी ने जीत लिया है। दोनों चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर शो के विनर बन गए हैं। बीते दिन शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें 7 जोड़ियों में से एक को ही विनर चुना गया। हालांकि शो में करण-एल्विश और रीम शेख-अली गोनी में कांटे की टक्कर देखने को मिली। वहीं स्कोरबोर्ड में किस जोड़ी को कितने स्टार्स मिले वो भी जारी हो गया है। जहां एल्विश और करण ने 51 स्टार्स जीतकर अपनी जीत दर्ज कराई तो वहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स को कितने स्टार्स मिले वो भी जानते हैं। आइए आपको भी बताते हैं शो में कौन सी जोड़ी किस नंबर पर रही?
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav की शादी की खबरों में कितनी सच्चाई? कहां और कैसे शुरू हुईं अटकलें?
क्या रहा कंटेस्टेंट्स का स्कोर?
स्कोरबोर्ड के हिसाब से देखा जाए तो एल्विश और करण 51 स्टार्स हासिल कर ये जीत दर्ज कराई। वहीं अली-रीम के 38, विक्की जैन-अंकिता लोखंडे के 21, निया शर्मा-सुदेश लहरी के 19, अभिषेक कुमार-समर्थ जुरैल के 18, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के 14 और रुबीना दिलैक-राहुल वैद्य के 13 स्टार्स दर्ज किए गए। बता दें पिछले सीजन में अली गोनी की जोड़ी राहुल वैद्य के साथ नजर आई थी और पहले सीजन के विनर भी ये दोनों ही बने थे।
अली-रीम को पछाड़ बने विनर
शो के विनर के नाम सोशल मीडिया पर पहले ही सामने आ गए थे। ऑडियंस करण और एल्विश को ही उनकी कुकिंग स्किल की वजह से विनर बता रही थीं। हालांकि ऑडियंस की प्रीडिक्शन सच हुई और करण-एल्विश ही विजेता के तौर पर सामने आए। वहीं पिछले सीजन के विनर रह चुके अली गोनी और उनकी पार्टनर रीम शेख इस सीजन के रनरअप रहे।
शो में कौन-कौन?
शो के बारे में बात करें तो इस शो में टीवी के जाने-माने सेलेब्स ने जोड़ियो में पार्टिसिपेट किया। यहां सेलेब्स जोड़ियों में ही कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाते नजर आए। शो में 14 सेलेब्स 7 जोड़ियों में नजर आए। इसमें रुबीना दिलैक-राहुल वैद्य, निया शर्मा-सुदेश लहरी, अभिषेक कुमार-समर्थ जुरैल, विक्की जैन-अंकिता लोखंडे, कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, एल्विश यादव-करण कुंद्रा और अली गोनी-रीम शेख थे। वहीं शो को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट करते नजर आए।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav-Karan Kundrra बने Laughter Chefs 2 के विनर! ट्रॉफी थामे फोटो लीक
संबंधित खबरें
'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
23 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 day agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 day agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 day ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines