Laughter Chefs 2 Promo Release: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ अपने दूसरे सीजन के साथ जल्द ही वापसी करने जा रहा है। शो का पहला सीजन काफी ज्यादा हिट रहा था। अब शो का दूसरा सीजन दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। यही नहीं मेकर्स ने अपकमिंग सीजन का प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिया है। प्रोमो से पता चल गया है कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में कौन कौन से स्टार्स नजर आने वाले हैं।
मेकर्स ने जारी किया प्रोमो
हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में पहुंची थीं। इस दौरान भारती ने कंफर्म किया था कि शो ‘लाफ्टर शेफ्स‘ सीजन 2 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट मन्नारा हैं। आपको बता दें कि मन्नारा के अलावा इस बार शो में रुबीना दिलैक से लेकर एल्विश यादव तक नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: New TV Shows 2025: अगले साल दस्तक देंगे ये 8 टीवी शोज, TRP आएगी छप्परफाड़!
ये सेलिब्रिटी आएंगे नजर
कलर्स चैनल पर मेकर्स की ओर से बीती रात ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 का प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को राहुल वैद्य के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरे प्रोमो में एल्विश यादव भी नजर आ रहे हैं। इससे साफ है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश भी इस बार कुकिंग करते दिखाई देंगे।
अभिषेक और समर्थ दिखेंगे एक साथ
मेकर्स ने ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सीजन 2 का एक और प्रोमो जारी किया है, जिसमें मन्नारा चोपड़ा को सुदेश लहरी के साथ मस्ती के साथ कुकिंग करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके समर्थ जुरेल भी नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रोमो में समर्थ के साथ अभिषेक कुमार भी कुकिंग करते दिखे हैं।
भारती सिंह फिर करेंगी होस्ट
बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था। अभिषेक ने समर्थ को नेशनल टीवी पर थप्पड़ तक जड़ दिया था। ऐसे में दर्शक दोनों को एक साथ खाना बनाते हुए देखने के लिए काफी बेताब हैं। वहीं भारती सिंह दोबारा शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
12 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
14 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines