Laughter Chefs Going to Off Air: कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह की मेजबानी में शुरू हुआ कुकिंग शो ‘‘लाफ्टर शेफ्स‘ ने पिछले कई दिनों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। खाना पकाते हुए टीवी सेलेब्स ने अपनी कॉमेडी से फैंस का दिल जीता। अब ये शो बंद होने जा रहा है। इस खबर से न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स को भी इमोशनल हैं।
शो का आखिरी एपिसोड शूट हुआ जिसमें निया शर्मा, जन्नत जुबैर, भारती सिंह और अली गोनी काफी इमोशनल नजर आए। वहीं भारती सिंह ने शो खत्म होने के बाद अपने सभी को-स्टार्स का धन्यवाद दिया। जाहिर है कि ‘किचन शेफ्स’ में पिछले कुछ वक्त से हादसे होते आ रहे थे। पहले रीम शेख खाना पकाते हुए घायल होने से बचीं। उसके बाद सुदेश लहरी और फिर राहुल वैद्य बाल-बाल बचे थे।
इमोशनल हुई स्टारकास्ट
फेमस कुकिंग-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह मिलकर होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान हरपाल सिंह की रेसिपी को शो में मौजूद सेलेब्स को बनाना होता था। खाना बनाने के साथ ही शो में काफी कॉमेडी और हंसी-मजाक होता है, जिससे दर्शक भी काफी एंटरटेन होते थे।
हालांकि अब ये शो टीवी पर नहीं दिखाई देगा क्योंकि ये शो अब ऑफएयर होने जा रहा है। आखिरी एपिसोड की शूटिंग के दौरान शो की स्टारकास्ट निया शर्मा, जन्नत जुबैर और अली गोनी ने अपनी जर्नी को याद किया और इमोशनल हो गए।
यह भी पढ़ें: Laughter Chef से पहले इस रियलिटी शो में भी हुए हादसे, कंटेस्टेंट्स को लगी थीं गंभीर चोटें
भारती सिंह ने कही ये बात
इस मौके पर भारती सिंह ने खुलासा किया कि पहले ‘लाफ्टर शेफ्स’ सिर्फ 16 एपिसोड के लिए फाइनल किया गया था। हालांकि फैंस ने इसे इतना प्यार दिया। उन्होंने शो की स्टारकास्ट को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘आप लोगों के समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए आपको धन्यवाद।’ इसलिए शो 34 एपिसोड तक बढ़ गया।
बता दें कि शो जैसे ही ऑफ एयर हुआ तो स्पष्ट हो गया कि शो न सिर्फ हंसी मजाक के लिए फेमस हुआ बल्कि स्टार कास्ट और क्रू मेंबर के बीच यादगार यादें और आपस में कनेक्शन भी बना। आखिरी एपिसोड में सभी सेलेब्स ने अपनी डिश को सेफ हरपाल के सामने परोसा। इसके बाद उन्होंने जन्नत जुबैर को स्टार दिया। इसके साथ ही जन्नत टास्क की विनर बन गईं।
शेफ हरपाल भी हुए इमोशनल
शो के आखिरी एपिसोड को शूट करते वक्त शेफ हरपाल सिंह सोखी भी काफी इमोशनल हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये शो उनके लिए एक लाफ्टर थेरेपी रहा है। उन्होंने बताया कि जब इस शो का पहला एपिसोड शूट हो रहा था, उस दौरान वो डॉक्टर के साथ संपर्क में थे। दरअसल, उनकी बहन ICU में एडमिट थीं। ये याद करते ही शेफ फूट-फूट कर रोने लगे, जिसने अन्य प्रतियोगियों के दिलों को छू लिया। वहीं बाकी सेलेब्स भी काफी इमोशनल हो गए।
शो बंद होने की क्या है वजह?
गौरतलब है कि पहले माना जा रहा था कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ को अगले साल जनवरी तक टेलीकास्ट किया जाएगा। हालांकि शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ की वजह से इस शो को बंद किया जा रहा है। बता दें कि इस शो में जन्नत जुबैर रहमानी, रीम शेख, सुदेश लहरी, करण कुंद्रा, अली गोनी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, निया शर्मा और अजुर्न बिजलानी जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
40 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines