Laughter Chefs के सेलेब्स जाते-जाते नम कर गए आंखें, Nia Sharma के 'गुड बाय' पोस्ट ने फैंस को रुला दिया!

Laughter Chefs Team Got Emotional: ‘लाफ्टर शेफ्स’ अब खत्म होने जा रहा है, ऐसे में फैंस काफी दुखी हो रहे हैं। निया शर्मा के पोस्ट पर फैंस ने रोने वाले इमोजी कमेंट में शेयर किए हैं।

निया शर्मा के पोस्ट ने रुला दिया

निया शर्मा के पोस्ट ने रुला दिया

विज्ञापन

Laughter Chefs Team Got Emotional: ‘लाफ्टर शेफ्स’ एक ऐसा कॉमेडी शो रहा जिसने फैंस को काफी हंसाया है। शो को देखकर लोगों का खूब एंटरटेनमेंट हुआ है, ऐसे में अब जब शो खत्म हो रहा है तो सिर्फ सेलेब्स ही नहीं बल्कि फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं। जी हां हाल ही में शो के एपिसोड में अपनी पुरानी यादों को देखकर सभी काफी रोने लगे थे। निया शर्मा, जन्नत जुबैर समेत शो के सितारे, जो लोगों को हंसाते हैं वो सभी रोने लगे थे। अब निया शर्मा ने पूरी टीम की तरफ से सभी को गुड बाय कहा है, जिसके बाद फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं।

निया शर्मा ने शेयर किया पोस्ट 

निया शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें निया ने ‘लाफ्टर शेफ्स’ की पूरी टीम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। निया के इस पोस्ट में सभी नजर आ रहे हैं। शो खत्म हो रहा है जो सेलेब्स को भी अच्छा नहीं लग रहा है। हाल ही में शो के एक एपिसोड में भी भारती सिंह समेत सभी सेलेब्स काफी इमोशनल नजर आए थे। अब निया शर्मा के पोस्ट में भी सभी सेलेब्स एक फैमिली की तरह नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

निया शर्मा ने पोस्ट में क्या लिखा?

निया शर्मा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ये हम हैं। सेट पर सबसे अच्छा वक्त हमनें साथ बिताया और ऑनस्क्रीन, ऑफस्क्रीन बस प्यार और लाफ्टर ही था। हालांकि निया की इन तस्वीरों में सुदेश लहरी नजर नहीं आए। निया शर्मा के पार्टनर सुदेश लहरी को हाल ही में शो के सेट पर चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें एक एपिसोड मिस भी करना पड़ गया था।

निया शर्मा के पोस्ट के बाद फैंस हो गए दुखी 

निया शर्मा के पोस्ट के बाद फैंस काफी इमोशनल नजर आए। एक यूजर ने कमेंट किया कि ये साल का सबसे बेस्ट शो था। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि निया शर्मा को बिग बॉस में हम रीम फैंस बहुत सपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ