Reality Show Accidents: कलर्स टीवी का रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ‘ इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। शो में पिछले कुछ वक्त से लगातार हादसे देखने को मिल रहे हैं। भले ही लोगों के बेशुमार प्यार को देखते हुए मेकर्स ने शो को एक्सटेंड कर दिया हो लेकिन बीते दिनों हुए हादसे को लेकर फैंस परेशान हैं। बता दें कि शो में खाना बनाने के दौरन पहले एक्ट्रेस रीम शेख के साथ हादसा हुआ। उसके बाद राहुल वैद्य और फिर सुदेश लहरी के साथ हादसा हो गया।
गनीमत ये रही है कि शो में हुए इन हादसाके में टीवी स्टार्स बाल-बाल बचे हैं। वैसे आपको बता दें कि हादसे सिर्फ ‘लॉफ्टर शेफ’ में नहीं हुए एक और रियलिटी शो हैं, जिसमें स्टार्स के साथ हादसे हुए हैं। यही नहीं उन्हें गंभीर चोटें तक आई हैं।
खतरों के खिलाड़ी में हुए हादसे
हम बात कर रहे हैं टीवी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की जो अब अपने ग्रैंड फिनाले पर पहुंच चुका है। आज रात इस शो का फिनाले है, जिसमें पता चल जाएगा कि विनर की ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी। खैर आपको बता दें कि इस रियलिटी शो के अब तक 14 सीजन आ चुके हैं। इनमें आने वाले कंटेस्टेंट को स्टंट के दौरान कई बार भयानक हादसे का शिकार होना पड़ा है। बात करें अगर ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14वें सीजन की तो शो के दौरान शालीन भनोर्ट, सुमोना चुक्रवर्ती और शिल्पा शिंदे भी हादसे का शिकार हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 के विनर का नाम लीक, फिनाले जीतने के कौन-कौन थे दावेदार
शालीन भनोट को बिच्छू ने मारे डंक
जाहिर है कि रोहित शेट्टी का यह शो खतरों से भरा होता है। ऐसे में कई बार स्टंट्स परफॉर्म करते वक्त कंटेस्टेंट्स को चोट लग जाती है। ऐसा नहीं है कि स्टंट के दौरान शेफ्टी नहीं बरती जाती।
इस सीजन की शुरुआत में शालीन भनोट ने क्रिपी क्रॉली स्टंट परफॉर्म किया था, जिसमें उन्हें बिच्छू को मुंह से उठाकर बॉक्स में डालना था। इस दौरान करीब 200 बिच्छुओं के डंक से उनके पूरे चेहरे पर सूजन आ गई थी। उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें इलाज तक कराना पड़ा।
शिल्पा शेट्टी के गले में लिपटा सांप
इसके अलावा शिल्पा शिंदे और सुमोना चक्रवर्ती को एक स्टंट परफॉर्म करना था, जिसमें दोनों को एक स्पिनिंग रोलर पर खड़े रहते हुए डिस्क एकत्र करने थे। वहीं उनके ऊपर सांप डाल दिए गए थे। स्टंट के दौरान ही सुमोना और शिल्पा शिंदे के गले को सांप ने जकड़ना शुरू कर दिया जिससे उनकी सांस रुकने लगी थी। सांप शिल्पा शिंदे के गले में इस तरह से लिपटा कि स्टंट के दौरान ही उनकी हालत खराब हो गई थी।
जाहिर है कि इससे पहले भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सेट पर कई हादसे हो चुके हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स को चोट लगने की वजह से शो से इविक्ट तक होना पड़ा है। कुछ ऐसा ही हाल अब भारती और हर्ष के शो ‘लॉफ्टर शेफ’ पर देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में शो के दौरान राहुल वैद्य के साथ खाना बनाते वक्त हादसा हुआ है। तड़का लगाते समय आग की लपटें उनके चेहरे पर आ गईं जिसमें वो बाल-बाल बचे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines