'कभी सोचा नहीं था...', Laughter Chefs 2 जीतने के बाद Elvish Yadav का इमोशनल पोस्ट वायरल

Laughter Chefs 2 Winner Elvish Yadav-Karan Kundra: ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के विनर एल्विश यादव ने करण कुंद्रा और शो की टीम के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में एक इमोशनल नोट भी लिखा जो काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं एल्विश ने अपनी पोस्ट में क्या कुछ लिखा?

Elvish Yadav (1)

Laughter Chefs 2 Winner Elvish Yadav-Karan Kundra: कलर्स चैनल का फेमस कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का खिताब एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी ने जीत लिया है। सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस काफी ज्यादा खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब एल्विश ने जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसमें एल्विश ने भावुक होकर एक नोट लिखा। इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया है। वहीं एल्विश के फैंस और उनके फ्रेंड्स इस पोस्ट पर कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एल्विश ने शेयर की फोटोज

यूट्यूबर एल्विश यादव ने करण कुंद्रा के साथ हाथ में ट्रॉफी पकड़े अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कीं। इन फोटोज में लाफ्टर शेफ्स की पूरी टीम से लेकर एल्विश की फैमिली तक हर कोई नजर आ रहा है। वहीं इस फोटो के कैप्शन में एल्विश ने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

कैप्शन में क्या-क्या लिखा?

एल्विश ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कभी सोचा नहीं था कि शो में शामिल होकर मुझे इतना प्यार मिलेगा। आप लोगों ने जो प्यार और सपोर्ट दिखाया है उसको मैं शब्दों में बयां ही नहीं कर सकता। पूरी टीम को बहुत-बहुत शुक्रिया। आप सभी ने बहुत मदद की और आपके साथ काम करने में बेहद मजा आया। मुझे इस शो में शामिल होकर लगा कि मैं किसी परिवार का हिस्सा हूं। कलर्स टीवी मुझे मौका देने के लिए धन्यवाद। मेरी लाफ्टर शेफ्स की फैमिली आप सभी को बहुत-बहुत प्यार और मैं आपको बेहद याद करूंगा।’

अली गोनी ने भी किया कमेंट

एल्विश की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस के साथ-साथ यूट्यूबर के इंडस्ट्री के दोस्त भी इस पर कमेंट कर उन्हें प्यार दे रहे हैं। वहीं ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आने वाले अली गोनी ने भी उनकी पोस्ट पर दिल का इमोजी शेयर किया। वहीं बता दें पिछले सीजन के विनर अली गोनी रह चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ