Laughter Chefs 2 Promo: कलर्स का पॉपुलर कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स: एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड’ का दूसरा सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस शो में सेलिब्रिटी कुकिंग तो करते हैं, लेकिन उसमें हंसी का तड़का लगाते हैं। मेकर्स ने लाफ्टर शेफ्स 2 का अपकमिंग प्रोमो शेयर कर दिया है, जिसमें खाना बनाने के साथ होली के रंग भी देखने को मिल रहे हैं। हालांकि रंग में भंग तब पड़ गया जब सुदेश लहरी अचानक बेहोश हो गए। हालांकि ऐसा सिर्फ मजाक में हुआ है, जिसका कनेक्शन शिल्पा शिरोडकर से जुड़ा हुआ है।
ये सेलिब्रिटी पहुंचे शो में
लाफ्टर शेफ्स 2 के प्रोमो में आप देख सकते हैं कि होली के मौके पर कुछ खास सेलिब्रिटी बतौर गेस्ट शामिल हुए हैं। बिग बॉस 18 के रनर-अप विवियन डीसेना होली के मौके पर शो में पहुंचे हैं। उनके अलावा शिल्पा शिरोडकर और साजिद खान भी पहुंचे हैं। अपनी आवाज का जादू चलाने के लिए मीका सिंह भी पहुंचे हैं। इस दौरान लंबे वक्त के बाद साजिद खान और अब्दु रोजिक का री-यूनियन देखने को मिला।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में Rajiv Adaita ने की चोरी! अर्चना गाैतम पर लगा इल्जाम
सुदेश लहरी हुए बेहोश
शिल्पा शिरोडकर हाथ में गुलाब का फूल लेकर लाफ्टर शेफ्स 2 के मंच पर पहुंचती हैं। इस दौरान भारती सिंह उनसे पूछती हैं, ‘ये फूल किसके लिए है?’ शिल्पा जवाब देती हैं, ‘ये मेरे फेवरेट सुदेश जी के लिए है।’ शिल्पा शिरोडकर की ये बात सुनते ही सुदेश लहरी खुशी से चिल्ला उठते हैं और फिर जमीन पर गिरकर बेहोश होने का नाटक करते हैं।
सुदेश लहरी को गिरता देख शिल्पा शिरोडकर कहती हैं, ‘सुदेश जी, फूल देने से पहले ही आप..’ इसके बाद कृष्णा अभिषेक मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘अरे ये आपको फूल दिए थे, उनकी समाधि पर चढ़ाने के लिए।’ ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं।
यूजर्स भी प्रोमो पर दे रहे रिएक्शन
उधर, प्रोमो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं एपिसोड देखने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फाइनली विवियन और शिल्पा एक शो में नजर आए।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अगले सीजन में शिल्पा और विवियन होंगे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सुदेश जी की चांदी ही चांदी है। एक तरफ मन्नारा और दूसरी तरफ शिल्पा शिरोडकर।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines