Laughter Chefs 2: मामा Govinda का हुआ जिक्र तो Krushna Abhishek बोले- भांजे में भी टैलेंट होना चाहिए

Laughter Chefs 2: ‘लाफ्टर शेफ्स’ के नए सीजन में दर्शकों का काफी एंटरटेन किया जा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में कृष्णा अभिषेक से मजाकिया अंदाज में शो के दूसरे कंटेस्टेंट ने उनके मामा गोविंदा का जिक्र किया।

Laughter Chefs 2

Laughter Chefs 2

Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी के रिएलिटी शो लाफ्टर शेफ्स के नए सीजन में ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का फुल ऑन डोज मिल रहा है। दर्शकों को खाना बनाते-बनाते इस बार कई नए कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी जैसे दिग्गज कॉमेडियन्स की मौजूदगी में फैंस को काफी हंसाया जा रहा है। इसी बीच हाल ही में शो में कंटेस्टेंट समर्थ ने कृष्णा अभिषेक से मामा को लेकर एक मजाक किया जिसके जवाब में कृष्णा अभिषेक ने अपनी तारीफ करते हुए एक बात कह डाली।

शो में नए कंटेस्टेंट्स ने दिखाया दम 

दरअसल इस बार शो में कई नए कंटेस्टेंट्स और चेहरे देखने को मिल रहे हैं। सिर्फ कृष्णा अभिषेक, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, भारती सिंह, कश्मीरा शाह और सुदेश लहरी को छोड़ दें तो बाकी सारे कंटेस्टेंट्स इस बार नए हैं, हालांकि शो पिछसे सीजन की ही तरह फैंस को एंटरटेन करने में सफर साबित होता हुआ नजर आ रहा है। शो के नए कंटेस्टेंट्स भी अपने-अपने हिसाब से और अपने अंदाज में दर्शकों को हंसाते हुए नजर आ रहे हैँ।

कृष्णा बोले- भांजे में भी टैलेंट होना चाहिए

इसी बीच शो के दौरान मस्ती और मजाक चलता ही रहता है। शो का अंदाज ही कुछ वैसा है। कृष्णा अभिषेक हर किसी के काउंटर पर जा-जाकर खाना बनाते-बनाते अपनी कॉमेडी का डोज दे देते हैं। वो कंटेस्टेंट्स से अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में कई बातें करते हैं जिससे कि दर्शकों का हंस-हंस कर बुरा हाल हो जाता है। इसी बीच लेटेस्ट एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब शो के दूसरे कंटेस्टेंट समर्थ ने कृष्णा अभिषेक को छेड़ते हुए कहा कि मामा के नाम से करियर की शुरुआत अच्छी हो जाती है। समर्थ की इस बात पर कृष्णा ने कहा कि हां बिल्कुल लेकिन उसके लिए भांजा भी टैलेंटिड होना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ