Laughter Chefs 2 Update: भारती सिंह का कॉमेडी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। हाल ही में खबरें आई थीं कि अब्दु रोजिक ने शो को छोड़ दिया है। फिर खबर आई कि वह सिर्फ दो हफ्ते के लिए शो से दूर हुए हैं। अब जो लेटेस्ट अपडेट आया है,उसमें बताया जा रहा है कि टीवी के हैंडसम एक्टर करण कुंद्रा ‘लाफ्टर शेफ्स’ 2 में वापसी करने जा रहे हैं। जाहिर है कि करण कुंद्रा पहले सीजन का हिस्सा रह चुके हैं। दूसरे सीजन में वह अब्दू रोजिक की जगह ले रहे हैं।
अब्दू रोजिक की लेंगे जगह
इंडिया फोरम की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर करण कुंद्रा ने ‘लाफ्टर शेफ्स’ 2 में अब्दू रोजिक की जगह ली है। इस बात की पुष्टि शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने की है। हालांकि मेकर्स या एक्टर की तरफ से अभी कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। करण कुंद्रा को पहले सीजन में काफी पसंद किया गया था। ऐसे में अगर वह दोबारा इस शो में एंट्री करते हैं, तो उन्हें देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
तेजस्वी को सपोर्ट करने पहुंचे
रिपोर्ट के मुताबिक, करण कुंद्रा सोनी लिव के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के ग्रैंड फिनाले में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। यहां वह अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे, जिन्हें अपनी शानदार डिश को एक दिन के लिए शेफ विकास खन्ना के न्यूयॉर्क स्थित ‘बंगलो’ में परोसने का मौका मिला है। अब तेजस्वी शो जीतने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं।
क्यों शो से दूर हुए अब्दु?
पिछले दिनों खबर आई थी कि अब्दु रोजिक ने ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ बीच में छोड़ दिया है। इसके बाद स्पष्ट किया गया कि वह सिर्फ दो हफ्ते के लिए ब्रेक पर गए हैं। ऐसा उन्होंने अपनी फैमिली के साथ रमजान सेलिब्रेट करने के लिए किया है। ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो होली के मौके पर बिग बॉस 18 के एक्स कंटेस्टेंट विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर और सिंगर मीका सिंह बतौर गेस्ट सेलिब्रिटीज के साथ धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines